Dhurandhar 2 Box Office: 10वें दिन भी सरपट दौड़ी 'धुरंधर द रिवेंज'; तोड़ डाला अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज को आज शनिवार को दस दिन पूरे हो गए हैं। यूं तो वीकडेज में भी यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है, मगर वीकएंड आते ही कमाई और बढ़ गई है। आज शनिवार को इसने कितना कलेक्शन जुटाया? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। कल शुक्रवार को नौवें दिन इस फिल्म ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। आदित्य धर निर्देशित फिल्म आज शनिवार को भी धमाल कर रही है। इसने आज 10वें दिन की कमाई में कई पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ?
पिछले नौ दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसने पहले वीक 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद कल शुक्रवार को नौवें दिन 'धुरंधर द रिवेंज' ने 41.75 करोड़ रुपेय कमाए थे। आज आज शनिवार को इसकी कमाई में और भी ज्यादा इजाफा दर्ज हुआ है।
10वें दिन कितना हुआ कलेक्शन?
फिल्म 'धुरधर 2' ने आज शनिवार को दसवें दिन 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का बजट ढाई सौ से तीन सौ करोड़ रुपये के करीब है। यह फिल्म बजट से दोगुनी कमाई करके ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है।
10वें दिन सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों की सूची
बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में आदित्य धर की 'धुरंधर 2' पहले पायदान पर आ गई है। पहले नंबर वन पर 'धुरंधर' थी, जिसका रिकॉर्ड आज 'धुरंधर 2' ने तोड़ दिया है। बीते वर्ष आई 'धुरंधर' ने रिलीज के 10वें दिन 58 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2', 'छावा', 'गदर 2', 'स्त्री 2' और 'दंगल' जैसी फिल्मों का नाम है।
वर्ल्डवाइड भी धुआंधार कलेक्शन
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1151.22 करोड़ रुपये हो चुका है। ओवरसीज यह 296 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 200 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन चुकी है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की राह पर है।