सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar The Revenge JioHotstar Acquires Streaming Rights Music Label Also Changes To T Series

बदल गया ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का स्ट्रीमिंग पार्टनर, नेटफ्लिक्स को पछाड़कर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मारी बाजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar The Revenge Streaming Rights: लोगों का इंतजार खत्म हुआ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही इस बार फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जानिए इस बार किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के स्ट्रीमिंग राइट्स…

Dhurandhar The Revenge JioHotstar Acquires Streaming Rights Music Label Also Changes To T Series
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का अगला पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का मच अवेटेड टीजर आज रिलीज हो चुका है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘धुरंधर’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद, अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ओटीटी राइट्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए किसने लिए ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के स्ट्रीमिंग राइट्स?

Trending Videos

Dhurandhar The Revenge JioHotstar Acquires Streaming Rights Music Label Also Changes To T Series
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X

जियो हॉस्टार ने लिए स्ट्रीमिंग राइट्स
टीजर से पहले आज सुबह रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी किया था। इसके साथ ही ये कंफर्म हो गया था कि इस बार फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को नहीं मिले हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का स्ट्रीमिंग पार्टन जियो हॉटस्टार है।
वहीं एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि स्ट्रीमिंग अधिकार अक्सर प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से तय किए जाते हैं। जहां नेटफ्लिक्स ने पहली फिल्म के अधिकार हासिल किए, वहीं जियो हॉटस्टार ने दूसरी फिल्म के अधिकार अधिक कीमत पर प्राप्त किए हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Teaser: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge JioHotstar Acquires Streaming Rights Music Label Also Changes To T Series
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X

जियो हॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स को पछाड़ा ?
सूत्र ने कहा, ‘धुरंधर 2 का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है और व्यापारियों ने इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। फिल्म को लेकर जो चर्चा और दिलचस्पी है, उसे देखते हुए यह स्वाभाविक है कि सभी प्लेटफॉर्म इसे अपनी लाइब्रेरी में शामिल करना चाहते थे। इस बार जियोहॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स को पछाड़ दिया।’

यह खबर भी पढ़ेंः 'चूना लगा दिया..', धुरंधर 2 का टीजर देख निराश हुए फैंस, बोले- टीजर बोलकर पहले पार्ट के क्रेडिट सीन दिखा दिए

Dhurandhar The Revenge JioHotstar Acquires Streaming Rights Music Label Also Changes To T Series
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X

म्यूजिक राइट्स में भी हुआ बदलाव
यह एकमात्र बदलाव नहीं है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के म्यूजिक राइट्स में भी इस बार बदलाव है। ‘धुरंधर’ के राइट्स जहां सारेगामा के पास थे। वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के राइट्स टी-सीरीज ने हासिल कर लिए हैं। यानि इस बार फिल्म के म्यूजिक राइट्स सारेगामा की बजाय टी-सीरीज के पास होंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग को लेकर हंगामा, ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई; किस पर दर्ज हुई एफआईआर?

Dhurandhar The Revenge JioHotstar Acquires Streaming Rights Music Label Also Changes To T Series
धुरंधर 2 का पोस्टर - फोटो : X
19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिवेंज का टीजर आज जारी हो गया है। हालांकि, टीजर में कुछ खास देखने को नहीं मिला। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ से होगी, जो 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। देखना ये है कि क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी पहली फिल्म जैसा ही कमाल दिखा पाएगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed