Dia Mirza: शनिवार रात को कॉन्सर्ट में पहुंचीं दीया मिर्जा, पति और डायना संग मस्ती करते हुए साझा की तस्वीरें
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति वैभव, डायना पेंटी और सोफी के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा शनिवार की देर रात को अपने पति वैभव के साथ राजकुमारी के कॉन्सर्ट में पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें वह अपने पति के साथ इंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड के कई और कलाकार भी मौजूद थे, जिसमें सोफी चौधरी, डायना पेंटी, माधुरी दीक्षित भी शामिल हुए । सभी कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दीया ने डायना और पति संग साझा की तस्वीर
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति के संग सेल्फी ले रही हैं। तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है डेट नाइट। एक्ट्रेस ने डायना पेंटी और सोफी के साथ हग करते हुए भी एक तस्वीर अपनी स्टोरी पर साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा मेरी खूबसूरत गर्ल डायना पेंटी और सोफी चौधरी। इस तस्वीर में पीछे माधुरी दीक्षित भी नजर आ रही हैं, जो कि उस दौरान कुछ पीने में व्यस्त हैं।
Sara Ali Khan: पहली बार ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा, कार्तिक या गिल आखिर किसकी तरफ था इशारा?
सोफी ने नताशा संग साझा की तस्वीर
साथ ही वहां पर मौजूद सोफी ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस दीया मिर्जा नजर आ रही हैं, जिनके साथ वह जमकर मस्ती हुई देखी जा सकती हैं। सोफी ने दीया मिर्जा के बाद नताशा के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह नताशा दलाल के झूमते हुए दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें नताशा दलाल एक्टर वरुण धवन की पत्नी हैं।
दूल्हा बन सबकी दुनिया हिलाएंगे 'पोपटलाल'
फिल्म धक धक में नजर आएंगी दीया
दीया मिर्जा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धक धक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशक तरुण डुडेजा ने किया है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसकी रिलीज का इंतजार है।
Shweta Bachchan: श्वेता बच्चन ने बताया क्यों लड़कियों पर सख्ती करना है जरूरी, कहा- यह दुनिया महिलाओं के लिए...