फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Alia Bhatt wear Ranbir Kapoor shirt in Jigra x user claims on Social Media Details Inside

Jigra: क्या आलिया भट्ट ने 'जिगरा' में पहनी रणबीर की शर्ट? एक्स यूजर ने तस्वीरें साझा कर किया दावा

Sun, 08 Sep 2024 07:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 Sep 2024 07:51 PM IST
सार

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का टीजर रविवार (8 सितंबर) को जारी कर दिया गया। टीजर को देखने के बाद लोग आलिया के किरदार की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, टीजर में पहनी एक शर्ट की वजह से भी उनकी खूब चर्चा हो रही है।  

विज्ञापन
Did Alia Bhatt wear Ranbir Kapoor shirt in Jigra x user claims on Social Media Details Inside
आलिया भट्ट - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

आलिया भट्ट जल्द ही बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आने वाली हैं। फिल्म जिगरा में वह दमदार भूमिका में दिखेंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, इस फिल्म के टीजर का अब रणबीर कपूर से भी कनेक्शन निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
Jigra Teaser: जिगरा के टीजर के फैन हुए कल्कि 2898 एडी के निर्देशक, बोले- फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकता
विज्ञापन


शर्ट की वजह से चर्चा में आईं आलिया

दरअसल, हाल ही में एक एक्स यूजर ने रणबीर कपूर की तस्वीर के साथ जिगरा के एक सीन का फोटो साझा किया है। तस्वीर में आलिया अपने पति रणबीर के जैसी शर्ट में नजर आ रही हैं। टीजर के एक दृश्य में अभिनेत्री को स्ट्राइप वाली शर्ट में देखा जा सकता है। इसी वजह से दावा किया जा रहा है कि यह उनके पति की शर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स यूजर ने किया दावा

दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा "आलिया भट्ट ने रणबीर की शर्ट पहनी हुई है....।" खैर इस बात की पुष्टि तो नहीं हो सकी है कि जिगरा में आलिया ने रणबीर की शर्ट का इस्तेमाल किया है या नहीं, लेकिन अगर अभिनेत्री ने सच में ऐसा किया है तो यह पति-पत्नी के बीच के प्यार को साफतौर पर दर्शाता है। 


इस दिन रिलीज होगी जिगरा

जिगरा का निर्माण आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से किया गया है। फिल्म में वेदांग रैना भी हैं, जिन्होंने जोया अख्तर की द आर्चीज से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे एक बहन अपने भाई को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। 11 अक्टूबर, 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Vettaiyan: 'वेट्टैयन' के पहले गाने का प्रोमो जारी, 'मनासिलायो' में किया गया इस दिवंगत गायक की आवाज का इस्तेमाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed