{"_id":"6a478df83f1387b99604ee48","slug":"did-divya-khossla-call-out-alia-bhatt-over-alpha-claim-here-is-the-truth-behind-viral-post-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खुद ही टिकट खरीदे', क्या दिव्या खोसला ने 'अल्फा' को लेकर आलिया भट्ट पर किया तंज? जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'खुद ही टिकट खरीदे', क्या दिव्या खोसला ने 'अल्फा' को लेकर आलिया भट्ट पर किया तंज? जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
Fri, 03 Jul 2026 03:55 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:55 PM IST
सार
Alpha: सोशल मीडिया पर नई रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री दिव्या खोसला ने कथित तौर पर 'अल्फा' और आलिया भट्ट की आलोचना की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
पुरानी पोस्ट और नई पोस्ट में अंतर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' रिलीज हुई है। इस बीच एक्ट्रेस दिव्या खोसला का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में कथित तौर पर फिर से आलिया भट्ट और उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' पर निशाना साधा गया है। पोस्ट में कथित तौर पर दिव्या ने दावा किया कि वह फिल्म देखने के लिए मुंबई के एक सिनेमाघर गईं थीं, मगर वहां कोई नहीं था। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि शायद टिकट 'खुद ही खरीदे' गए थे।
विज्ञापन
फिल्म 'अल्फा' की स्टार कास्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पोस्ट में क्या है?
कथित इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, 'अल्फा शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गई थी। थिएटर पूरी तरह खाली था। हर जगह थिएटर खाली जा रहे हैं। आलिया भट्ट में सच में बहुत अल्फा है। खुद ही टिकट खरीदे और फेक कलेक्शन का ऐलान कर दिया। पता नहीं पेड मीडिया क्यों चुप है।

Divya Khosla Kumar is still not done with Alia Bhatt 😭😭😭???#Alpha pic.twitter.com/RmsRy72wmT
— Raj (@idfcwau) July 3, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
हालांकि, सच यह है कि दिव्या ने आलिया या 'अल्फा' पर कोई तंज नहीं कसा था। असल में, ऑनलाइन शेयर किया जा रहा पोस्ट 2024 का ही है, जब उन्होंने अक्तूबर 2024 में आलिया भट्ट और फिल्म 'जिगरा' के मेकर्स पर गुस्सा निकाला था। उस समय, उन्होंने 'जिगरा' टीम पर अपनी फिल्म 'सावी' की कहानी चुराने का आरोप लगाया था और यह भी कहा था कि उन्होंने टिकट बिक्री में हेराफेरी करके बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए थे।
हालांकि, सच यह है कि दिव्या ने आलिया या 'अल्फा' पर कोई तंज नहीं कसा था। असल में, ऑनलाइन शेयर किया जा रहा पोस्ट 2024 का ही है, जब उन्होंने अक्तूबर 2024 में आलिया भट्ट और फिल्म 'जिगरा' के मेकर्स पर गुस्सा निकाला था। उस समय, उन्होंने 'जिगरा' टीम पर अपनी फिल्म 'सावी' की कहानी चुराने का आरोप लगाया था और यह भी कहा था कि उन्होंने टिकट बिक्री में हेराफेरी करके बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए थे।
पुरानी पोस्ट और नई पोस्ट में अंतर
- फोटो : सोशल मीडिया
फेक है पैस्ट
इस वक्त जो पोस्ट वायरल हो रही है वह एडिट की हुई और एआई-जनरेटेड पोस्ट है, जिसे अब गलत तरीके से हालिया बयान के तौर पर शेयर किया जा रहा है। दिव्या की इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोई पोस्ट नहीं है। इससे यह साफ होता है कि यह पोस्ट फेक है।

दिव्या खोसला
- फोटो : इंस्टाग्राम-@divyakhossla
दिव्या ने नहीं दी प्रतिक्रिया
अभी तक, दिव्या खोसला ने ऑनलाइन वायरल हो रहे एआई-जनरेटेड पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है, जिससे यूजर्स के बीच इसकी सच्चाई को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है।