52 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने मोनोकिनी में दिए दिलकश पोज, दिखाई ग्रीस वेकेशन की झलक; देखें वायरल वीडियो
Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने वेकेशन से एक हॉट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका मोनोकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक हॉट और बोल्ड वीडियो साझा कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। मलाइका का ग्रीस वेकेशन का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
मलाइका ने साझा किया वीडियो
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रीस वेकेशन से एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका गुलाबी रंग की मोनोकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मलाइका बेहद खुश दिखाई दे रही है। इस वीडियो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'मूड' यानी मन की दशा।
View this post on Instagram
प्रशंसकों के कमेंट्स
मलाइका के इस वीडियो पर उनके कई प्रशंसकों ने कमेंट कर प्यार जताया है। एक फैन ने लिखा, 'दिलचस्प और खूबसूरत', दूसरे फैन ने लिखा, 'शानदार फोटोशूट', एक और फैन ने लिखा, 'बार-बार साबित करती हो कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।' वहीं मलाइका के कई फैंस ने उनके इस वीडियो पर लाल दिल और फायर इमोजी साझा किए हैं।
मलाइका अरोड़ा का करियर
मलाइका अरोड़ा को दर्शक उनके अभिनय से ज्यादा डांस के लिए पसंद करते हैं। मलाइका ने कई फिल्मों के गानों पर बेहतरीन डांस किया है। इस लिस्ट में 'मुन्नी बदनाम हुई' से लेकर 'अनारकली डिस्को चली' तक शामिल है। इसके अलावा मलाइका 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे कई डांस और रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Alpha: 'अल्फा' की रिलीज के बीच शरवरी ने साझा की सेट की बीटीएस तस्वीरें, दिखाई आलिया भट्ट और अनिल कपूर की झलक