फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Birthday wishes by border 2 actor varun dhawan ahan shetty Sonam Bajwa

दिलजीत दोसांझ के जन्मदिन पर 'बॉर्डर 2' की कास्ट ने किया विश, वरुण धवन-अहान शेट्टी और सोनम ने किया स्पेशल पोस्ट

Tue, 06 Jan 2026 07:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 06 Jan 2026 07:48 PM IST
सार

Diljit Dosanjh Birthday: दिलजीत दोसांझ आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर 'बॉर्डर 2' की कास्ट वरुण धवन, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा के अलावा सुनील शेट्टी ने भी एक्टर को बधाई दी है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Birthday wishes by border 2 actor varun dhawan ahan shetty Sonam Bajwa
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज दिलजीत अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वरुण धवन, अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी सहित कई स्टार्स ने दिलजीत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

अहान शेट्टी
अहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत के साथ एक खास वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। अहान ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, दिलजीत सर। इस पूरे सफर में हमेशा इतना दयालु और सहयोगी रहने के लिए धन्यवाद।' 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण धवन
वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ एक साथ फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। वरुण ने दिलजीत के लिए एक्स पर लिखा, 'आपको जन्मदिवस की शुभकामनाएं। पाजी, बहुत मजा आया आपके साथ काम करके।'

विज्ञापन

सोनम बाजवा ने दिलजीत को दी शुभकामनाएं
सोनम बाजवा ने भी दिलजीत को जन्मदिन पर बधाई दी। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। सोनम बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले शख्स को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' सोनम और दिलजीत ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'सरदारजी 2', 'सुपर सिंह', और 'हौंसला रख' शामिल हैं। अब दोनों जल्द 'बॉर्डर 2' में भी साथ नजर आएंगे। 

सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो दिलजीत। आपका संगीत आसमान की ऊंचाइयों को छूता रहे और आप जहां भी जाएं, लोगों के दिलों को छूते रहें। अहान के साथ इतने प्यार से खड़े रहने के लिए धन्यवाद। आप सच में दिल जीत लेते हो पाजी।' आगे सुनील ने लिखा, 'उड़ते रहो, चमकते रहो, प्रेरणा देते रहो।'

यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'? वरुण धवन ने आस्क मी सेशन के दौरान दिया मजेदार जवाब

'बॉर्डर 2' के बारे में
दिलजीत जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे, जो क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में दिलजीत परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाएंगे, जो 18वीं स्क्वाड्रन के सदस्य थे। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'द राजा साब' के दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, प्रभास की फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed