फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मराठी फिल्म की कॉपी है वरुण धवन की ‘अक्टूबर’, डायरेक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 21 Apr 2018 02:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
director alleged movie october to be copied from marathi film
october

वरुण धवन की नई फिल्म 'अक्टूबर' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है, ऊपर से अब इस फिल्म की कहानी पर चोरी के ही सवाल उठने लगे हैं। फिल्ममेकर हेमल त्रिवेदी ने फिल्म पर आरोप लगाते हुए एक फेसबुक पोस्ट लिखा है। पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया है कि 'अक्टूबर' एक मराठी फिल्म की कॉपी है। 

director alleged movie october to be copied from marathi film
October

हेमल त्रिवेदी के मुताबिक 'Aarti – The Unknown Love Story'  जो 18 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म की कहानी से लेकर किरदारों के लुक तक को 'अक्टूबर' के निर्देशक शूजीत सरकार ने कॉपी किया है।  

director alleged movie october to be copied from marathi film
october

हेमल ने दावा किया है कि इस मराठी फिल्म की कहानी इसकी निर्देशक सारिका मेने के भाई सनी की असल जिंदगी पर आधारित है। जबकि 'अक्टूबर' के निर्देशक शूजीत ने फिल्म के प्लॉट से लेकर हीरो का लुक और कई सीन्स को हूबहू कॉपी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
director alleged movie october to be copied from marathi film
October
हेमल ने अपनी पोस्ट में लिखा की वरुण की फिल्म के बाद मराठी फिल्म की निर्देशक बहुत डिप्रेशन में हैं। उन्हें इतना ज्यादा डिप्रेशन हो गया है कि वह आत्महत्या तक का विचार करने लगी हैं। 

विज्ञापन
director alleged movie october to be copied from marathi film
october

बता दें कि वरुण धवन और बनिता संधू स्टारर फिल्म अक्टूबर पिछले हफ्ते ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार नहीं रहा है लेकिन रोमांटिक फिल्में पसंद करने वालों के लिए यह एक अच्छी फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed