फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Anees Bazmee Share Social Media Post For Varun Dhawan Diljit Dosanjh Arjun Kapoor Film No Entry 2

Anees Bazmee: डायरेक्टर अनीस ने लिखा-‘पागलपन की तैयारी शुरू’, इस देश में होगी नो एंट्री 2 की शूटिंग

Sun, 02 Feb 2025 04:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Feb 2025 04:54 PM IST
सार

हाल ही में डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी एक अपकमिंग फिल्म ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग लोकेशन की तस्वीर दर्शकों के साथ साझा की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस पोस्ट में उनके साथ प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक नामी स्टार कास्ट भी शामिल है। 

विज्ञापन
Director Anees Bazmee Share Social Media Post For Varun Dhawan Diljit Dosanjh Arjun Kapoor Film No Entry 2
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

डायरेक्टर अनीस बज्मी बॉलीवुड में बेहतरीन कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग लोकेशन देखने के लिए विदेश पहुंचे। इस बात की जानकारी डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करके दी। उनके साथ इस ट्रिप पर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मानू आनंद भी नजर आए। 

विज्ञापन


नो एंट्री 2 की होगी ग्रीस में शूटिंग 
अपने इंस्टाग्राम पेज पर ग्रीस देश की फोटो शेयर करते हुए अनीस बज्मी ने एक कैप्शन भी लिखा- ‘पागलपन की तैयारी शुरू। आगे वह फिल्म ‘नो एंट्री 2’ का हैशटैग यूज करते हैं। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। ‘नो एंट्री’ में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे। लेकिन फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में नई स्टार कास्ट है। इस फिल्म की शूटिंग ग्रीस देश में होगी। इस देश की खूबसूरत लोकेशन को डायरेक्टर अनीस अपनी फिल्म के लिए चुन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anees Bazmee (@aneesbazmee)

ये होगी नई स्टार कास्ट 
फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म में एक्टर डबल रोल में भी नजर आ सकते हैं। इस तरह डायरेक्टर अनीस, कॉमेडी की डोज को फिल्म में डबल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed