फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Priyadarshan Opens Up On Why He And Lissy Separated After 24 Years Says Still Lives With Her

‘हमारे बीच बोरियत और ईगो…’, क्यों प्रियदर्शन और लिस्सी ने लिया था तलाक? डायरेक्टर ने किया वजह का खुलासा

Tue, 07 Apr 2026 11:58 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 07 Apr 2026 11:58 AM IST
सार

Priyadarshan: पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कुछ बड़े खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Director Priyadarshan Opens Up On Why He And Lissy Separated After 24 Years Says Still Lives With Her
प्रियदर्शन और लिस्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियदर्शन की अगली फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। दोनों फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच डायरेक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बड़े खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

क्यों अलग हुए थे प्रियदर्शन और लिस्सी 
प्रियदर्शन और लिस्सी ने 1990 में शादी की थी। लेकिन शादी के 24 साल बाद दोनों ने 2016 में अलग होने का फैसला लिया। अब डायरेक्टर ने तलाक की वजह का खुलासा किया है।

विज्ञापन


फिल्मफेयर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हम 32 साल तक साथ रहे। धीरे-धीरे हमारे बीच बोरियत और ईगो आ गया। ऐसा लगने लगा कि ‘मैं तुम्हारी वजह से हूं’ या ‘तुम मेरी वजह से हो।’ इसी सोच ने हमारे रिश्ते में कड़वाहट ला दी। इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lissy Lakshmi (@lissylakshmi)

कहानी में ट्विस्ट...
हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। एक और इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि तलाक के करीब 10 साल बाद वह फिर से लिसी के साथ रहने लगे हैं। लेकिन फिलहाल दोबारा शादी करने का उनका कोई प्लान नहीं है।

उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह भी बेहद सादगी से बताई। उन्होंने कहा, ‘कुछ साल बाद हमें एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे को मिस कर रहे हैं। इसलिए हम फिर साथ आ गए। बात इतनी ही सीधी है। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं सच्चा प्यार अभी भी था। जिंदगी में किसी का साथ होना बहुत जरूरी होता है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

17 अप्रैल को रिलीज होगी भूत बंगला 
बता दें कि प्रियदर्शन की अगली फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इस मूवी में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और असरानी अहम किरदार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed