Rono Mukherjee Prayer Meet: रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंचीं काजोल, जया बच्चन और सलीम खान भी हुए शामिल
पिछले दिनों फिल्म निर्देशक रोनो मुखर्जी का निधन हुआ। वे काजोल-रानी मुखर्जी और निर्देशक अयान मुखर्जी के चाचा थे। आज मुंबई में उनकी प्रेयर मीट यानी प्रार्थना सभा हुई। इसमें परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पहुंची हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोनो मुखर्जी ने चुनिंदा फिल्में बनाई
रोनो मुखर्जी ने दो फिल्मों का ही निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 1965 में आई, जिसका नाम था 'तू ही मेरी जिंदगी'। उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म 'हैवान' 1977 में आई। रोनो मुखर्जी अभिनेत्री शरबनी मुखर्जी के पिता थे। शरबनी ने 'बॉर्डर', 'गॉड ऑनली नोज', 'मोहनदास' जैसी फिल्मों में काम किया है। आज उनकी प्रार्थना सभा में पूरा परिवार फिर से साथ आया है।
प्रार्थना सभा में काजोल गमगीन नजर आईं
काजोल रोनो मुखर्जी की काफी करीबी थीं, वह रिश्ते में उनके चाचा लगते थे। काजोल को तेजी से प्रार्थना सभा में आते हुए देखा। साथ ही वह परिवार वालों के गले लगकर उन्हें सपोर्ट करती भी दिखीं।
जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में शामिल हुईं। दोनों गाड़ी से साथ उतरे और प्रार्थना सभी की तरफ आगे बढ़ गए। पैपराजी जया और श्वेता बच्चन की फोटो क्लिक करते नजर आए।
बॉलीवुड के मशहूर राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में शामिल हुए। वह काफी कमजोर नजर आए। वह सहारा लेकर चलते हुए दिखे। वह लंबे वक्त से रोनो मुखर्जी को जानते थे।

कमेंट
कमेंट X