फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Do Aur Do Pyaar Vidya Balan Cheers for Kareena Kapoor Tabu Kriti Sanon Crew She on Success of female-led films

Vidya Balan: करीना-तब्बू और कृति की 'क्रू' को विद्या ने बताया शानदार, महिला प्रधान फिल्मों की सफलता पर की बात

Sun, 14 Apr 2024 11:33 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 14 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

विद्या बालन जल्द ही फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आएंगी। ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में प्रतीक गांधी,  इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम भूमिका में हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar Vidya Balan Cheers for Kareena Kapoor Tabu Kriti Sanon Crew She on Success of female-led films
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो और दो प्यार' और 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। विद्या बालन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने कहा कि ये मिथक है कि पुरुष प्रधान फिल्मों के एक्शन से भरपूर होने से फिल्में कमाई कर रही हैं। उन्होंने करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' के लिए चीयर किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है।

विज्ञापन

'क्रू' को बताया मजेदार फिल्म

विद्या बालन ने फिल्म 'क्रू' के बारे में बात करते हुए कहा, 'सभी माचो ब्लॉकबस्टर फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। मुझे लगता है कि हमें इसे याद रखने की जरूरत है कि यहां एक ऐसी फिल्म है, जिसमें तीन महिलाएं हैं। साथ ही यह फिल्म बहुत मजेदार है। वे खुद को बहुत गंभीरता से नहीं ले रही थीं। यह मुझे बहुत रोमांचित करता है कि तीन महिलाओं के साथ एक फिल्म और जिस उम्र में वे हैं, वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।' 

विज्ञापन


Pakistan In Mumbai: मुंबई में यहां दिखा ‘आईएसआई’ चीफ, निशाने पर कश्मीर, जानिए क्या है पूरा मामला...!

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्या ने महिला प्रधान फिल्मों पर की बात

महिला प्रधान फिल्मों के प्रति फिल्म इंडस्ट्री की धारणा में बदलाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वास्तव में इसमें बहुत बदलाव आ रहा है। हम उस परिवर्तन का अनुभव कर रहे हैं। यह एक अद्भुत समय है। कोविड लॉकडाउन के बाद मैं थोड़ी चिंतित थी क्योंकि लोग महिला प्रधान फिल्मों और उन सभी चीजों को लेकर थोड़े रूढ़िवादी थे। मगर अब यह काफी बेहतर समय है।'


इन फिल्मों में आएंगी नजर

विद्या बालन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आएंगी। ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में प्रतीक गांधी,  इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम भूमिका में हैं। इसके बाद उनके पास भूल भुलैया 3 भी पाइपलाइन में है। दर्शकों को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। 

Met Gala 2024: मेट गाला में शामिल होंगे ये सितारे, जानें कब और कहा शुरू होगा फैशन शो, थीम है द गार्डन ऑफ टाइम

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed