Don 3: 'डॉन 3' में शाहरुख खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस! अनाउंसमेंट वीडियो जल्द होगा जारी?
'डॉन 3' में शाहरुख खान के नजर ना आने की खबर है। वहीं, अब किंग खान के रिप्लेसमेंट का नाम भी सामने आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बीते दिन निर्माता रितेश सिधवानी ने पुष्टि की थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। वहीं, अब इसके लीड एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कुछ समय से यह कयास लगाया जा रहा है कि इस मूवी में शाहरुख खान नहीं नजर आएंगे। तो 'डॉन 3' में कौन सा एक्टर एसआरके को रिप्लेस करने जा रहा है, आइए इसकी रिपोर्ट पर गौर फरमा लेते हैं।
डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम जारी
रितेश सिधवानी ने बीते दिन यह खुलासा किया था कि इसकी स्क्रिप्ट अभी प्रक्रिया में है, और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शाहरुख खान के फ्रेंचाइजी से बाहर होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में उस एक्टर का नाम सामने आया है, जिसके जरिए किंग खान को रिप्लेस किए जाने की संभावना है।
रणवीर सिंह ने शाहरुख को किया रिप्लेस?
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, 'डॉन' के मेकर्स ने तीसरी किस्त के लिए रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया है। वहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कास्टिंग में बदलाव की जानकारी शाहरुख खान को पहले ही दी जा चुकी थी। हालांकि, यह महज एक रिपोर्ट है और अभी भी इस पर ऑफिशियल मुहर लगना बाकी है।
IIFA 2023: सिनेमा के सुपरसितारों ने किया आईफा अवॉर्ड्स से किनारा, 23वें आयोजन के रकुलप्रीत व राजकुमार मददगार
रणवीर सिंह पर टिकीं सबकी निगाहें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'शाहरुख के जाने के बाद, डॉन 3 के निर्माता एक लोकप्रिय और विश्वसनीय नाम की तलाश कर रहे थे, जो डॉन की विरासत को आगे ले जा सके, और उन्होंने आखिरकार रणवीर को चुना है। यह सहयोग अतीत में सफल रहा है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि सहयोग एक और रनवे हिट देता है।
Shahrukh-Ranveer: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर दिखेगा शाहरुख-रणवीर का जलवा, आर्यन की वेब सीरीज में आएंगे नजर!
जल्द जारी होगा अनाउंसमेंट वीडियो
'डॉन 3; की घोषणा के बारे में और डिटेल में जाते हुए रिपोर्ट का दावा है, 'दर्शक सांस रोककर घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वास्तव में, रणवीर का वीडियो पहले ही शूट किया जा चुका है और प्रोडक्शन हाउस बिना किसी देरी के इसे जारी करने की योजना बना रहा है।'