आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। उनके अभिनय को दर्शक खूब पसंद करते हैं। आयुष्मान आपने दम पर फिल्म को हिट कराने की हिम्मत रखते हैं। फिलहाल आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है।
Dream Girl 2 poster: ट्रेलर से पहले पूजा ने बजाया फैंस के 'दिल का टेलीफोन', नए पोस्टर में दिखाया हुस्न का जलवा
आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें 'पूजा' के पीछे आशिकों की लाइन नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ड्रीम गर्ल पूजा के दीवानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इनमें भाईजान सलमान खान से लेकर पठान शाह रुख खान तक, कई सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट में लेटेस्ट एंट्री रॉकी यानी रणवीर सिंह की हुई है। हर कोई बेसब्री से ड्रीम गर्ल पूजा की एक झलक देखने के लिए इंतजार कर रहा है। आयुष्मान खुराना ने अब फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है। ट्रेलर से पहले एक्टर से फैंस के लिए नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के स्टार कास्ट की भी एक झलक दिखाई है।
अब आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 के पोस्टर के साथ अपना लुक रिवील किया है। फिल्म के इस पोस्टर में एक्टर रेड कलर का लंहगा- चोली पहने दिख रहे है और एक कार की बोनट पर खड़े हैं। वहीं, उनके पीछे कई लड़कों की लाइन लगी हुई है, जो उनके चाहने वाले है। ड्रीम गर्ल 2 के लेटेस्ट पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ परेश रावल और अनु कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार भी दिख रहे हैं। इनके अलावा पोस्टर में राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, मनजोत सिंह और मनोज जोशी भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: अब शंकर भगवान नहीं इस किरदार में दिखेंगे अक्षय कुमार, बिना कट के जो पास हुई वो है बदली हुई फिल्म
बी-टाउन के कॉमेडी पावरहाउस से भरपूर इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा है, 'ट्रैफिक जाम होने वाला है, क्योंकि पूजा आने वाली है। ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर आज आउट होगा। ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज होगी।'
View this post on Instagram
वहीं, अब फैंस का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। आज पूजा अपने फैंस के दिलों के टेलीफोन की घंटी बजाने आ रही है। बता दें कि आज ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और प्रतिभाशाली राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: घूमने के लिए साथी की नहीं हौसले की जरूरत, सैयामी खेर ने इटली प्रवास पर खुद ही शूट की फिल्म