टीवी इंडस्ट्री की क्वीन और निर्माता एकता कपूर को आज यानी 8 नवंबर को चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्मश्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एकता कपूर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार दिया। एकता को फिल्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म में अपने अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान एकता कपूर के साथ उनके पिता जितेंद्र मौजूद थे। एकता कपूर ने पद्मश्री मिलने के बाद एक साथ कई ट्वीट किए। इस दौरान उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और अपने पुरस्कार को अपनी मां शोभा और पिता जितेंद्र को समर्पित किया।
पद्मश्री: एकता कपूर ने मां शोभा और पिता जितेंद्र को समर्पित किया खास अवॉर्ड, बोलीं- ‘जो भी हूं उनकी वजह से हूं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता ने आखिर में लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं हमेशा इससे बेहतर करूंगी, मानदंडों को चुनौती दूंगी, प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच दूंगी जिसके वे सच में हकदार हैं और गर्व के साथ उस देश के लिए कुछ करूंगी जिसने मेरी महत्वाकांक्षा और सपनों को पहचान दी है।’
They believed in me with their whole heart and it is because of them, I am who I am! I want to thank my family, friends, my team at Balaji Telefilms and most importantly - the audience, for believing in me and supporting me.
इस बार 10 हस्तियों को पद्म भूषण, 102 हस्तियों को पद्म श्री और 7 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सभी को ये सम्मान मिला। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
देश के चौथे सर्वोच्च नगारिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड एकता कपूर के अलावा कंगना रणौत, अदनान सामी और करण जौहर को भी दिया गया है। वहीं, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कमेंट
कमेंट X