सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड: जब रणधीर कपूर ने कहा था- हमारे पास अपने बिल भरने के लिए पैसे नहीं होते थे, जानें क्या है वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 08 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Randhir Kapoor had to work hard to pay the tuition fees of daughters know the reason
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणधीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी अमेजिंग एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। इसके अलावा, अभिनेता ‘कपूर खानदान’ से भी ताल्लुक रखते हैं, जिससे साफ है कि रणधीर कपूर लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। अभिनेता की दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं, जो उनकी तरह ही रॉयल लाइफ जीती हैं और वह दोनों अपनी लग्जरी आइटम्स की वजह से कई बार फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। लेकिन शायद ही ये बात कोई जानता होगा कि एक समय था जब कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले रणधीर कपूर को अपने बिल भरने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। इतना ही नहीं, उनके लिए अपनी दोनों बेटियों की फीस भरना भी मुश्किल होता था।


 
रणधीर कपूर ने खुद अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कपूर परिवार का होने के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसे कई दिन देखे हैं, जब उनके पास अपने बच्चों की ट्यूशन फीस देने के लिए पैसे नहीं होते थे।

Trending Videos
Bollywood Randhir Kapoor had to work hard to pay the tuition fees of daughters know the reason
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणधीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद किया और उम्मीद जताई कि काश अब वह यंग होते। अभिनेता ने कहा था, ‘काश.... मैं अभी भी यंग होता। आज के समय में अभिनेता बहुत सारे पैसे कमाते हैं लेकिन हमें पैसे कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। मैंने अपने बच्चों की ट्यूशन फीस, मेरे बिजली के बिल, बबीता का खर्च, मेरी स्कॉच इन सबका भुगतान अपनी फिल्मों से कमाए हुए पैसे से किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Randhir Kapoor had to work hard to pay the tuition fees of daughters know the reason
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media

इसके आगे रणधीर ने कहा, ‘आज के सेलेब्स काम को लेकर काफी सिलेक्टिव हो गए हैं। वह लोग साल की एक फिल्म करते हैं और डोर्समेंट, इवेंट्स और अन्य तरीकों से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। हमारे जमाने में अभिनेता साल की एक फिल्म नहीं करता था। अगर हम काम नहीं करते थे, तो हमारे पास अपने बिल भरने के लिए पैसे भी नहीं होते थे।’

Bollywood Randhir Kapoor had to work hard to pay the tuition fees of daughters know the reason
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर ने बबीता से साल 1971 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। शादी के बाद बबीता ने करिश्मा और करीना को जन्म दिया। हालांकि बबीता और रणधीर की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। दोनों आपसी तनाव के चलते शादी के कुछ साल बाद ही अलग हो गए थे।
विज्ञापन
Bollywood Randhir Kapoor had to work hard to pay the tuition fees of daughters know the reason
बबीता, रणधीर कपूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ घर छोड़कर चली गई थीं, तो रणधीर भी अपने माता-पिता के साथ रहने लगे थे। हालांकि, दोनों के रिश्ते की खास बात ये है कि आज भी रणधीर और बबीता अलग रह रहे हैं, लेकिन इतने सालों तक अलग रहने के बावजूद रणधीर और बबीता ने तलाक नहीं लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed