चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्री कंगना रणौत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने के लिए दिल्ली पहुंचीं कंगना ने गोल्डन बेज कलर की सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। इस खास दिन पर उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद रहीं। इस पुरस्कार को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने कहा था, “मैं खुश हूं, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है।” बता दें कंगना रणौत के अलावा सिनेमा जगत से अदनान सामी, एकता कपूर, करण जौहर और दिवंगत गायक बालासुब्रमण्यम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
Filmy Wrap: कंगना रणौत को मिला पद्मश्री सम्मान और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी तरह की अनोखी लव स्टोरी लेकर आ रहे निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। ट्रेलर देखकर वे सारी खबरें सच होती दिखीं जिनमें कहा गया था कि इस फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर एक किन्नर (उभयलिंगी) का रोल करने जा रही हैं। ट्रेलर में एक जगह दिखाया जाता है कि नायक और नायिका के प्रेमालाप के बाद नायिका अपनी शारीरिक बनावट की हकीकत का खुलासा करती है और उसके बाद सब कुछ उल्टा पुल्टा हो जाता है। हिंदी के मेनस्ट्रीम सिनेमा में ये पहली बार है कि किसी अभिनेत्री इतना बोल्ड किरदार करने की हिम्मत की है। अभी तक आमतौर पर आयुष्मान खुराना ही अपने किरदारों को लेकर प्रयोग करते रहे हैं लेकिन ये पहली बार है जब उनकी फिल्म की हीरोइन को फिल्म का सबसे रोचक किरदार मिला है।
Chandigarh Kare Aashiqui Trailer: आयुष्मान की फिल्म में फोकस वाणी पर, ट्रेलर में दिखा ये अलबेला इश्क
दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिन के कारोबार में 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस जरा सा चूक गई है। फिल्म ने इतवार को शुक्रवार और शनिवार से बेहतर कारोबार करते हुए शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 28.50 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 26.75 करोड़ रुपये रही थी जबकि शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 23.85 करोड़ रुपये बटोरे थे। रविवार का दिन अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के लिए अब तक सबसे बेहतरीन दिन रहा। इसी के साथ ही खबर ये भी आ गई है कि निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम 3’ में भी पुलिस अफसरों का रोल करने वाले ये तीनों सितारे फिर से दिखाई देंगे।
Sooryavanshi Box Office Collection Day 3: इतवार को बेहतर हुई ‘सूर्यवंशी’ की कमाई, अब इस पायदान पर
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को साझा करती हैं। माधुरी ने इस बार एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका बेटा रेयान नजर आ रहा है। रेयान के लंबे बाल वीडियो में कटते नजर आ रहे हैं। वहीं माधुरी ने रेयान के लंबे बाल काटने की वजह को भी लोगों के साथ शेयर किया है और साथ ही अपने बेटे की तारीफ भी की है। माधुरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'हर हीरो कैप नहीं पहनते.. लेकिन मेरा बेटा पहनता है। राष्ट्रीय कैंसर दिवस के खास मौके पर मैं आप सभी के साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं। रेयान जब भी किसी कैंसर पीड़ित को कीमो थैरेपी के लिए जाते देखता, तो उसका दिल टूट जाता है। वह बहुत सी खराब चीजें झेलते हैं, इतना ही नहीं वह अपने बाल भी खो देते हैं। ऐसे में मेरे बेटे ने भी कैंसर सोसायटी को अपने बाल दान करने का फैसला किया। बतौर माता-पिता के रूप में उसके फैसले से रोमांचित थे।
VIDEO: माधुरी दीक्षित के बेटे रेयान ने कैंसर पीड़ित के लिए दान किए अपने बाल, एक्ट्रेस बोलीं-'मुझे गर्व है'
छोटे परदे के मशहूर धारावाहिक ‘बालिका वधू’ की दोनों सीजन में ब्रांड अंबेसडर रहीं जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम के लिए फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक की ओर से प्रेरणा अवार्ड 2021 से नवाजा गया है। कृति लंबे समय से बाल विवाह की प्रथा के खिलाफ काम करती रही हैं। डॉ.कृति को कंपनी की अंतरराष्ट्रीय बिजनेस समिट में पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल व पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की मौजूदगी में ये पुरस्कार दिया गया। जानकारी के मुताबिक विश्व के 100 से अधिक देशों में कारोबार कर रही फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक के विश्व प्रसिद्ध प्रेरणा अवॉर्ड के लिए देशभर से विशिष्ट कार्य करने वाली महिला एक्टिविस्टों को खोज कर करीब डेढ़ साल तक विभिन्न मापदंडों व चरणों में परखा गया। इसके बाद देशभर से केवल तीन महिला एक्टिविस्टों का प्रेरणा अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया जिसमें जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए प्रेरणा अवार्ड 2021 के लिए प्रथम वरीयता से चुना गया।
Kriti Bharti: कृति भारती को मिला फ्रांस की कंपनी से सम्मान, कहा, कुछ भी हो जाए संकल्प नहीं छोड़ूंगी

कमेंट
कमेंट X