Chhath Puja 2021: मोनालिसा से रानी चटर्जी तक, भोजपुरी अभिनेत्रियों के ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी कमाल की है। छठ पूजा के मौके पर अक्षरा का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम ‘बड़ा भाग पवंले बाड़े’ है। इस गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा एक दम सिंपल नजर आ रही हैं। गाने को सुनकर हर कोई इमोशनल होता नजर आ रहा है।
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं लेकिन उनका बोल्ड लुक भी फैंस के बीच चर्चाओं में रहता है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमसर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन छठ पूजा के मौके पर एक्ट्रेस का देसी लुक फैंस को देखने मिला है। हाल ही में, रानी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं।
आम्रपाली
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। छठ महापर्व के मौके पर आम्रपाली दुबे का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वह निरहुआ के साथ नजर रही हैं। इस वीडियो में पीले और लाल रंग की साड़ी में एक्ट्रेस काफी सुदंर लग रही हैं। इस लुक को आम्रपाली ने अपनी गोल्डन नथ से पूरा किया है।
अंजना सिंह
अंजना सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तेजी से अपना नाम बनाया है। इस छठ महापर्व के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अंजना बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। अंजना ने सोलह श्रृंगार कर रखा है।

कमेंट
कमेंट X