‘पैसे वापस ले लीजिए’, जब फिल्म फ्लॉप होने के बाद अक्षय ने एकता कपूर को दिया था चेक; निर्माता ने किया खुलासा
Akshay Kumar: एक्टर अक्षय कुमार और एकता कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के लिए चर्चाओं में हैं। इस बीच एकता कपूर ने अक्षय से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार 14 साल बाद साथ आने वाले हैं, क्योंकि उनकी फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। इस बीच ट्रेलर लॉन्च के दौरान एकता कपूर ने खिलाड़ी कुमार से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।
जब शॉक हो गईं थीं एकता कपूर
मुंबई में भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट के दौरान एकता कपूर ने अक्षय के साथ अपने अनुभव के साझा किया। फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के फ्लॉप होने के बाद एक्टर अक्षय कुमार ने ऐसा कदम उठाया, जिसने एकता कपूर को हैरान कर दिया।
एकता ने कहा, ‘ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने मुझे एक चेक दिया और कहा- ये आपके पैसे हैं। आपको नुकसान हुआ है, अपने पैसे वापस ले लीजिए। और मैं शॉक में रह गई थी। कोई ऐसा नहीं करता। मेरे 31 साल के करियर में किसी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बहुत ही कैजुअली चेक दिया और कहा, ‘ये लो, वापस ले जाओ।’
आप मेरे लिए एक फिल्म कर लो
हालांकि, एकता कपूर ने पैसे लेने से मना कर दिया। उन्होंने अक्षय कुमार को समझाया कि वह उनके साथ एक और फिल्म करें। एकता ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा, ‘नहीं, आप मेरे लिए एक फिल्म कर लो। अगर आप मेरे साथ फिल्म करोगे तो मैं बहुत कमाऊंगी।’ और फिर आखिरकार वो फिल्म बनी।’
फिलहाल अक्षय कुमार भूत बंगला में नजर आने वाली हैं। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी और तबु जैसे कलाकार नजर आएंगे।