सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ektaa Kapoor Reveals What Guests Bring To Shah Rukh Khan And Salman Khan Birthday Parties Says Boring Industry

‘उबाऊ है फिल्म इंडस्ट्री’, एकता कपूर ने बताया शाहरुख और सलमान के जन्मदिन पर क्या गिफ्ट देते हैं सेलेब्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सेलेब्स शाहरुख और सलमान जैसे स्टार्स के बर्थडे पर क्या गिफ्ट लेकर जाते हैं…

Ektaa Kapoor Reveals What Guests Bring To Shah Rukh Khan And Salman Khan Birthday Parties Says Boring Industry
एकता कपूर, सलमान खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टियां देते हैं, जो सितारों से सजी होती हैं और जिनमें इंडस्ट्री के कई साथी भी शामिल होते हैं। ऐसे में कई बार मन में ये ख्याल आता है कि ये सेलेब्स इन पार्टियों में बर्थडे पर गिफ्ट क्या देते होंगे? क्या सेलेब्स बर्थडे पर एक-दूसरे को गिफ्ट देते भी हैं या नहीं? हाल ही में एकता कपूर ने भी इसको लेकर बात की और उन्होंने बताया कि शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की जन्मदिन पार्टियों में लोग आमतौर पर उपहार के रूप में क्या लेकर जाते हैं?

Trending Videos

सिर्फ आशीर्वाद देते हैं सेलेब्स
एमके टॉक्स के साथ बातचीत के दौरान एकता कपूर ने बताया कि शाहरुख और सलमान सितारों के जन्मदिन पर लोग उनके लिए आमतौर पर गिफ्ट्स नहीं लाते। एकता ने कहा कि आप उनके जन्मदिन पर क्या लेकर जाएंगे? मैं तो वैसे भी बहुत कम जन्मदिन पार्टियों में जाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने जन्मदिन पर मैं तिरुपति गई थी और किसी को आमंत्रित नहीं किया था। अगर आप मुझसे पूछें कि किसी बड़े व्यक्ति के जन्मदिन पर आमतौर पर क्या उपहार दिया जाता है, तो मैंने ज्यादातर यही देखा है कि लोग केवल आशीर्वाद देते हैं।

Ektaa Kapoor Reveals What Guests Bring To Shah Rukh Khan And Salman Khan Birthday Parties Says Boring Industry
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री ज्यादा ग्लैमरस या बेफिक्र नहीं है
एकता ने आगे इंडस्ट्री को लेकर लोगों की सोच के बारे में बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के बारे में यह धारणा कि यहां महंगे गिफ्ट्स दिए जाते हैं, लोग खूब शराब पीते हैं और हर समय पार्टी करते हैं, यह सच नहीं है। असल में आपको इससे ज्यादा उबाऊ इंडस्ट्री कहीं नहीं मिलेगी। यहां सभी लोग रात 8 बजे तक सो जाते हैं, सुबह जल्दी उठते हैं और काम और हेल्थ पर ध्यान देने के लिए कम खाना खाते हैं। यह इंडस्ट्री उतनी ग्लैमरस या बेफिक्र नहीं है, जितना लोग सोचते हैं।

 

Ektaa Kapoor Reveals What Guests Bring To Shah Rukh Khan And Salman Khan Birthday Parties Says Boring Industry
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्ययस्त हैं एकता
वर्कफ्रंट की बात करें तो एकता कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हाल ही में इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसे काफी पसंद किया गया और लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed