फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   esha deol resumes work after father dharmendra demise says dont misjudge her as a daughter

पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद काम पर लौटीं एशा देओल, बोलीं- बेटी होने के नाते गलत ना समझें

Fri, 19 Dec 2025 12:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 19 Dec 2025 12:17 PM IST
सार

Esha Deol Resumes Her Work: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार इस समय बड़े दुख से गुजर रहा है। इसी बीच अब बेटी एशा देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने काम को फिर से शुरू कर दिया है। साथ ही एशा ने अपील की है कि उन्हें गलत ना समझा जाए।

विज्ञापन
esha deol resumes work after father dharmendra demise says dont misjudge her as a daughter
एशा देओल-धर्मेंद्र - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से ना सिर्फ फैंस और देओल परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री अभी तक दुख से उभर नहीं पाई है। हाल ही में बेटे सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर पहुंचे थे, जहां उनकी आंखों में आंसू थे। अब सनी के बाद एशा देओल ने भी अपना काम रिज्यूम कर लिया है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। एशा ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा किया है, साथ ही उन्होंने एक खास अपील भी की है। 
विज्ञापन


काम पर लौटीं एशा देओल 
एशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अपने फोटोशूट की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'यह नवंबर में में रिलीज होने वाला था, क्योंकि मैंने उनके कवर के लिए शूट किया था, इसलिए अब इसे यहां साझा कर रही हूं। इस सीजन के लिए मैं कुछ और बदलाव भी शेयर करूंगी, जिन पर आप सभी ध्यान दे सकते हैं। ढेर सारा प्यार।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)

विज्ञापन
विज्ञापन

एशा ने की खास अपील
इस पोस्ट के साथ-साथ एशा ने अपनी स्टोरी पर लिखा है कि उन्हें एक बेटी या फिर इंसान होने के नाते गलत ना समझा जाएं। वो बस अपने कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं, जिनका वादा उन्होंने बहुत पहले ही कर दिया था। एशा ने कहा कि उन्हें इसके लिए बिल्कुल भी जज ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed