फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ex Boyfriend Rohman shawl remains sushmita sen friend even after the breakup see latest video

Sushmita Sen: पूर्व प्रेमी के साथ नजर आईं सुष्मिता, रोहमन ने नहीं छोड़ा साथ, ये देख खुशी से फूले नहीं समाए फैंस

Sun, 12 Mar 2023 01:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 12 Mar 2023 01:19 PM IST
सार

हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन एक बार फिर लोगों के बीच लौटकर वापस आ गई हैं। इस बार उन्हें उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखा गया। दोनों के अलग होने के बाद भी उनके इस बॉन्ड को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ex Boyfriend Rohman shawl remains sushmita sen friend even after the breakup see latest video
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हार्ट अटैक के बाद एक बार फिर फैंस के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी के साथ उन्हें अपने पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल के साथ देखा गया है। जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। मौका था मुंबई में लैक्मे फैशन वीक का। जहां वेन्यू से बाहर निकलने के बाद उनके साथ रोहमन को देखा गया। कथित तौर पर ब्रेकअप होने के बाद रोहमन सुष्मिता का एक साथ नजर आना चर्चाओं में बना हुआ है।

विज्ञापन

रोहमन और सुष्मिता का एक साथ वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सुष्मिता इवेंट में पीले लहंगे में नजर आईं। वहीं, रोहमन व्हाइट ब्लेजर में दिखे। दोनों एक साथ टहलते नजर आए। जाने से पहले सुष्मिता ने वहां कुछ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद रोमन सुष्मिता को लेकर वहां से निकल गए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @varindertchawla

विज्ञापन
विज्ञापन

Ex Boyfriend Rohman shawl remains sushmita sen friend even after the breakup see latest video
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने जब सुष्मिता से कहा कि आप बहुत मजबूत हैं तो सुष्मिता ने जवाब दिया कि मेरे साथ बहुत से लोगों की दुआएं हैं। बता दे कि सुष्मिता ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए पीले रंग का लहंगा पहना था। तो वहीं, बातचीत करते हुए सुष्मिता ने कहा कि मैंने लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर के रूप में अविश्वसनीय अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया। मैं सभी मीडिया के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहती हूं, सभी इतने दयालु और प्यारे थे। मैं बहुत ही धन्य लड़की हूं और मैं यह हमेशा से कहती आई हूं।

विज्ञापन

अनुश्री को धन्यवाद देते हुए सुष्मिता ने कहा कि मैं वास्तव में बहुत खुश हूं क्योंकि अनुश्री ने मुझे आने और चलने और शोस्टॉपर बनने के लिए कहा। शो के बाद सुष्मिता ने एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'तेरे बस में कुछ भी नहीं ऐ... दिल नू एह समझ… तू झूम झूम झूम झूम। एक सैर याद करने के लिए… मैं जीवन का जश्न मनाती हूं… झूम !! शुक्रिया।

यह भी पढ़ें: शोले के टंकी वाले सीन का सच जान उड़ जाएंगे आपके होश, जावेद अख्तर का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed