सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans Climbed Escalator Handrails To See Akshay Kumar In A Bhooth Bangla Promotional Event

‘जीरो सिविक सेंस’, अक्षय कुमार को देखने के लिए एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े फैंस, वायरल वीडियो देख चौंके लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Apr 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को देखने के लिए फैंस ने हद पार कर दी। 

Fans Climbed Escalator Handrails To See Akshay Kumar In A Bhooth Bangla Promotional Event
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार जल्द ही भूत बंगला फिल्म में नजर आने वाले हैं। वे इस समय फिल्म के प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग चौंक गए, क्योंकि इस वीडियो में अक्षय के फैंस ने उनकी एक झलक पाने के लिए हद पार कर दी। वहीं लोग अब उनकी हरकत देखकर वीडियो पर जीरो सिविक सेंस कमेंट कर रहे हैं। 

Trending Videos

एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े लोग 
दरअसल, अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनको देखने के लिए मॉल में फैंस की भीड़ जमा हो गई, और मॉल खचाखच भर गया। इसके कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ की वजह से मॉल में पैर रखने की जगह भी नहीं दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर्स को देखने के लिए इतनी तादाद में लोग पहुंचे कि वहां भगदड़ की स्थिति बन सकती थी। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जब जगह नहीं मिलने पर कुछ फैंस तो एस्केलेटर की रेलिंग तक पर चढ़ गए। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vipul Dubey (@imvipuldubey)

फैंस ने किए मजेदार कमेंट 
अब वीडियो सामने आते ही लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर- ‘जीरो सिविक सेंस’ कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने लिखा- ‘चरम पर बेरोजगारी।’ इसके अलावा भी यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट किए। 


‘भूत बंगला’ फिल्म के बारे में 
बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की आईकोनिक जोड़ी 14 साल बाद वापस आ रही है, इस वजह से भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। मूवी में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तबु, मिथिला पालकर अहम किरदार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed