फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan says if someone has been mean to her she wishes their films flop at the great indian kapil show

Farah Khan: बुरा व्यवहार करने वालों को श्राप देती हैं फराह, बोलीं- मेरी काली जुबान से फिल्में होती हैं फ्लॉप

Sun, 26 May 2024 12:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 26 May 2024 12:55 PM IST
सार

शो पर बातचीत के दौरान जब कलाकारों से पूछा गया कि क्या वह बदला लेने में विश्वास करते हैं। इस पर बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनिल ने अपनी राय साझा की। अनिल ने कहा कि उन्हें अच्छा काम कर के बदला लेना पसंद है।

विज्ञापन
Farah Khan says if someone has been mean to her she wishes their films flop at the great indian kapil show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फराह खान बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। हाल ही में, फराह द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बनीं, जहां पर उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ खूब मस्ती की और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ढेर सारे खुलासे किए। नौवें एपिसोड की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई, जब दोनों मेहमान फराह और अनिल कपूर अपने डांस मूव्स के साथ स्टेज पर पहुंचे, और फिर शो के मजाकिया होस्ट कपिल शर्मा के साथ हंसी-मजाक में उतर गए।
विज्ञापन


बुरा व्यवहार करने वालों को श्राप देती हैं फराह
शो पर बातचीत के दौरान जब कलाकारों से पूछा गया कि क्या वह बदला लेने में विश्वास करते हैं। इस पर बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनिल ने अपनी राय साझा की। अनिल ने कहा कि उन्हें अच्छा काम कर के बदला लेना पसंद है। हालांकि, फराह ने कहा कि वह बदला लेने में विश्वास नहीं करती हैं और नेगेटिव लोगों के प्रति अच्छी भावनाएं भी नहीं रखती हूं। मैं तो चाहती हूं कि मेरा नुकसान करने के बाद उनका जितना भी नुकसान हो, उतना कम है।
विज्ञापन


कोरियोग्राफर ने दिया यह मजेदार जवाब
जब फराह खान से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं बदला नहीं लेती, लेकिन नकारात्मक भावनाएं रखती हूं। मैं मन में बोलती हूं, 'तेरी वाट लग जाए !' मेरी जुबान काली है।"
विज्ञापन
विज्ञापन



फराह ने कही ये बात
फराह आगे कहती हैं कि अगर किसी ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया है या उनके साथ बुरा व्यवहार किया है, तो वह उन्हें श्राप देती हैं। फराह कहती हैं," बेटा तेरी अगली दो-तीन पिक्चर तो गई! इसलिए जिनकी भी हाल के दिनों में फ्लॉप फिल्में आई हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने उन्हें श्राप दिया था।" जब अनिल ने कहा, "मेरी तो सब हिट है," तो फराह ने जवाब दिया, "पापा जी , मैं आपके लिए ऐसा कभी नहीं चाहूंगी। मैं आपसे प्यार करती हूँ।"
 

Cannes: पायल बोलीं- दुर्भाग्यपूर्ण है कि औरतों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाता है, दोस्ती पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed