Farah Khan: ‘हमारी इंडस्ट्री में लोग दूसरों की असफलता पर खुश होते हैं’, फराह ने बॉलीवुड से जुड़े किए कई खुलासे
फराह खान ने बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर हिट फिल्में बनाईं। मगर एक बिग बजट फिल्म फराह खान की फ्लॉप हो गई। इस असफलता पर कई लोग खुश हुए। उस व्यवहार के बारे में इतने साल बाद फराह खान ने बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फराह खान कोरियोग्राफर, डायरेक्टर होने के लिए कंटेंट क्रिएटर भी हैं। यूट्यूब पर वह एक कुकिंग व्लॉग चैनल चलाती हैं, सेलिब्रिटी के घर जाती हैं और बाचतीत करती हैं। हाल ही में फराह ने जैकी भगनानी और रकुल प्रीत से मुलाकात की। इस दौरान फराह ने अपनी एक फ्लॉप फिल्म का जिक्र किया, जिसकी असफलता पर बॉलीवुड में कई लोग खुश हुए। कौन सी थी वो फिल्म? और बॉलीवुड के लोगों के बारे में क्या-क्या खुलासे फराह ने किए जानिए?
फराह ने की जैकी भगनानी और रकुल संग बातचीत
फराह खान अपने कुकिंग यूट्यूब चैनल के लिए जैकी भगनानी और रकुल प्रीत के घर पहुंचीं। कुकिंग के अलावा करियर और फिल्मों को लेकर भी इनकी बातचीत हुई। इस बातचीत में जैकी ने कहा कि जब उनकी प्रोड्यूस फिल्म ‘बेलबॉटम’ फ्लॉप हुई तो लोगों ने काफी खराब टिप्पणी की थी। इस पर फराह खान को भी याद आया कि उनके साथ भी ऐसा हुआ था।
फराह खान बताती हैं कि साल 2010 में फिल्म ‘तीस मार खां’ की असफलता पर बॉलीवुड में कई लोग खुश हुए। वह कहती हैं, ‘हमारी इंडस्ट्री में लोग अपनी सफलता पर खुश होने से ज्यादा दूसरों की असफलता पर खुश होते हैं। मुझे याद है, जब ‘तीस मार खां’ फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली तो बॉलीवुड में जश्न का माहौल था। जिन लोगों के साथ मैंने काम किया है, उनका रवैया था, ‘अभी आई ना लाइन पर'। मगर मेरी यह फिल्म जेनरेशन Z को पसंद है।’
जैकी ने दी प्रोड्यूसर न बनने की सलाह
इस व्लॉग में जैकी भगनानी को फराह खान कहती हैं, ‘जैकी, हम लोगों को भी प्रोड्यूसर बनना है। इस पर जैकी जवाब देते हैं, ‘प्रोड्यूसर मत बनना।’ फराह हंसने लगती है और कहती है, ‘हां, प्रोड्यूसर मत बनना, क्योंकि पहले इनके (जैकी) पास दस फ्लोर थे और प्रोड्यूसर बनने के बाद सिर्फ पांच ही बचे हैं।’