सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar: 'यहां केवल कीर्तन की अनुमति हैं', आंधी से गिरा फरहान के कॉन्सर्ट का सेट, लोगों ने लिए मजे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 06 Apr 2023 02:10 PM IST
सार

इंदौर में फरहान का एक लाइव कॉन्सर्ट होना था जिसके लिए भव्य सेट तैयार किया गया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे फरहान के कॉन्सर्ट का सेट पूरी तरह से तहस नहस हो गया है।

विज्ञापन
Farhan Akhtar Concert stage collapses during dust storm video shows people rushing to check for casualties
फरहान अख्तर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर फिल्मों में काम करने के साथ-साथ लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करते हैं। फरहान को म्यूजिक में दिलचस्पी है और वो खुद भी एक अच्छे गायक हैं। फरहान अख्तर ने फैंस के लिए एक लाइव कॉन्सर्ट रखा था, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। हालांकि आंधी की वजह से फरहान अख्तर के शो की सारी की सारी तैयारियां रखी की रखी रह गई हैं। 

Trending Videos
Farhan Akhtar Concert stage collapses during dust storm video shows people rushing to check for casualties
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इंदौर में तेज आंधी के कारण कॉन्सर्ट के लिए तैयार किया गया सेट पूरी तरह से तबाह हो गया। वीडियो में आप देख सकते है किस तरह ये विशाल सेट गिरता नजर आ रहा है। जो बेहद खतरनाक है, लेकिन अच्छी बात ये है कि इसमें किसी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Concert stage collapses during dust storm video shows people rushing to check for casualties
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी कुछ कहा है और सेट बनाने की खामियों पर उंगलियां उठाई है। कुछ लोगों ने मौज लेते हुए ये भी कहा है- बच गए सभी लोग फरहान अख्तर से। एक ने कहा- ये इंदौर है भाइयों, यहां केवल कीर्तन अलाउड है। कुछ लोगों ने तो हैरानी जताते हुए सवाल किया है- इसका भी कॉन्सर्ट होता है? मतलब कौन लोग हैं जो इस फटे हुए बांस जैसी आवाज वाले कॉन्सर्ट में जाते हैं?

यह भी पढ़ें: 'हम पांच अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं', युवा अभिनेताओं से तुलना करने पर सलमान खान ने ली चुटकी
 
Farhan Akhtar Concert stage collapses during dust storm video shows people rushing to check for casualties
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर की तरफ से इस वीडियो पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। लोग लगातार बोल रहे हैं कि फरहान अख्तर को इस मामले में खुद तहकीकात करनी चाहिए क्योंकि फैंस उन्हें इतना प्यार करते हैं। उन्हें अपने फैंस के लिए इस मामले की खुद जांच करनी चाहिए ताकि आगे चलकर ऐसा हादसा न हो।

यह भी पढ़ें: 'टाइगर वर्सेज पठान' से धमाल मचाने आ रहे शाहरुख-सलमान, सिद्धार्थ आनंद ने संभाली डायरेक्शन की कमान

विज्ञापन
Farhan Akhtar Concert stage collapses during dust storm video shows people rushing to check for casualties
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें 'फायर', 'फुकरे 3' के अलावा 'जी ले जरा' की भी खूब चर्चा है। बता दें कि 'जी ले जरा' फरहान अख्तर निर्देशित वो फिल्म है जिसमें बॉलीवुड की तीन हसीनाएं कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट साथ नजर आनेवाली हैं। इसकी कहानी को फरहान ने अपनी बहन जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है। इससे पहले फरहान ने आखिरी बार शाहरुख को साल 2011 में 'डॉन 2' में निर्देशित किया था।

यह भी पढ़ें: सामने आई राघव-परिणीति की सगाई की तारीख? इस दिन एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाएंगे 'रागनीति'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed