फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farhan akhtar express his happiness after police detains creep who threatened anushka sharma daughter vamika

Social Media: अनुष्का-विराट की बेटी को धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

Wed, 10 Nov 2021 08:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 10 Nov 2021 08:48 PM IST
सार

टी20 विश्वकप  मैचों में लगातार भारत की हार के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका को दुष्कर्म की ऑनलाइन धमकी देने वाले 23 वर्षीय आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अनुष्का शर्मा के सह-कलाकार फरहान अख्तर ने राहत की सांस लेते हुए सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन
farhan akhtar express his happiness after police detains creep who threatened anushka sharma daughter vamika
अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर - फोटो : Social Media

विस्तार

टी20 विश्वकप  मैचों में लगातार भारत की हार के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका को दुष्कर्म की ऑनलाइन धमकी देने वाले 23 वर्षीय आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अनुष्का शर्मा के सह-कलाकार फरहान अख्तर ने राहत की सांस लेते हुए सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और संगारेड्डी इलाके के निवासी रामनागेश अकुबाथिनी को मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया और उसे मुंबई लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जताई खुशी

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर उस शख्स की गिरफ्तारी के बाद खुशी व्यक्त की। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वो ये भी उम्मीद करते हैं कि महिला पत्रकारों को मिल रही इस तरह की धमकियों पर भी कड़े से कडा एक्शन लिया जाए। फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे ये सुनकर बहुत खुशी हुई कि मुंबई पुलिस कि साइबर सेल ने एक बच्ची को बलात्कार की धमकी देने वाले उस घटिया व्यक्ति का पता लगा लिया है और उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

farhan akhtar express his happiness after police detains creep who threatened anushka sharma daughter vamika
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

महिला पत्रकारों के लिए भी लगाई गुहार

फरहान अख्तर ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब मैं इसी तरह के एक्शन की उम्मीद महिला पत्रकारों के लिए भी करता हूं, जिन्हें लगभग रोज ही बलात्कार जैसी धमकियां दी जाती हैं’। जब अनुष्का और विराट को बेटी को धमकी दी गई थी तो उस बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला ने ट्वीट करके इसकी निंदा की थी। अभिनव ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘कुछ लोगों द्वारा 10 महीने की बच्ची को धमकी दी जा रही है। लोग कितने नीचे गिर चुके हैं’।

दिल्ली महिला आयोग ने की थी जांच की मांग

पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने विराट कोहली की 10 महीने की बेटी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को निशाना बनाया, जिनका मुंबई में एक घर है। इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने जांच की मांग की थी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एक विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी (23) के रूप में हुई है। इसने पाकिस्तान से मैच हारने के बाद कोहली की बेटी को दुष्कर्म की ऑनलाइन धमकी दी थी। पुलिस उसे मुंबई ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed