फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fashion designer Manish Malhotra recalls winning his first Filmfare Award for Urmila Matondkar Movie Rangeela

Manish Malhotra: मनीष मल्होत्रा ने साझा की पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड की याद, जब रेखा ने इस फिल्म के लिए दी ट्रॉफी

Sat, 12 Apr 2025 05:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Apr 2025 05:20 PM IST
सार

First Filmfare Award Of Fashion Designer Manish Malhotra: मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड साल 1995 में मिला था। हाल ही में उन्होंने उस पल को याद किया है।

विज्ञापन
fashion designer Manish Malhotra recalls winning his first Filmfare Award for Urmila Matondkar Movie Rangeela
मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनीष मल्होत्रा अब प्रोड्यूसर भी बन चुके हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम है 'स्टेज 5'। मगर, दुनिया उन्हें फैशन डिजाइनर के रूप में जानती है। तमाम फिल्मों में उन्होंने अपने फैशन सेंस से नई मिसाल पेश की हैं। उन्हें इस प्रतिभा के लिए देश-दुनिया के मंचों पर सम्मानित किया गया है। मनीष को साल 1995 में पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था। हाल ही में उन्होंने इसकी याद सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

विज्ञापन

रेखा ने थमाई मनीष को ट्रॉफी
मनीष मल्होत्रा को साल 1995 में फिल्म 'रंगीला' में अपने काम के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में नजर आईं। आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीष ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें फिल्मफेयर की ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अवॉर्ड दिए जाने का एलान किया गया है और दिग्गज अभिनेत्री रेखा मनीष को स्टेज पर ट्रॉफी देती दिख रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोरीटेलिंग के रूप में देखे जाने लगे कॉस्ट्यूम
मनीष मल्होत्रा ने लिखा है, 'मेरा पहला फिल्मफेयर 'रंगीला' फिल्म के लिए आया था। उसी साल सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणी शुरू करने का फैसला किया। ऐसा लगा कि इंडस्ट्री ने आखिरकार कॉस्ट्यूम को सिर्फ कपड़े के रूप में नहीं, बल्कि स्टोरीटेलिंग के रूप में देखना शुरू कर दिया है'। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए सबसे पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड। पुरानी यादें, आप भी देखिए'।

यह खबर भी पढ़ें:
Shreya Ghoshal: जारी हुआ श्रेया घोषाल का नया भक्ति गीत, अभिनय करती नजर आईं गायिका

विज्ञापन

तीन दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव
मनीष मल्होत्रा करीब तीन दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कई बड़े बजट की फिल्मों में उन्होंने बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर काम किया। इनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में शामिल हैं। मनीष मल्होत्रा ने साल 2023 में अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। 

यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stabbed Case: करीना कपूर ने पुलिस को दिया बयान, बताया हमले के दिन सैफ के साथ क्या हुआ था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed