फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter Actor Hrithik Roshan reveals he is considering directing films in interview

Hrithik Roshan: अभिनय के बाद अब निर्देशन में भी किस्मत आजमाएंगे ऋतिक रोशन? बोले- अभी इस पर विचार कर रहा हूं

Wed, 31 Jan 2024 09:31 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 31 Jan 2024 09:31 AM IST
सार

एक बातचीत के दौरान ऋतिक से फिल्मों के निर्देशन करने के बारे में पूछा गया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
Fighter Actor Hrithik Roshan reveals he is considering directing films in interview
ऋतिक रोशन - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन शानदार है। ऋतिक ने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान ऋतिक से फिल्मों के निर्देशन करने के बारे में पूछा गया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन


फिल्म निर्देशन पर कही यह बात  
ऋतिक रोशन ने फिल्म निर्देशन करने के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं अभी इस पर विचार कर रहा हूं। मैं सचमुच नहीं जानता कि निर्देशन कैसे करते हैं? मैंने ऐसे निर्देशकों को देखा है, जो लेंसिंग के बारे में नहीं जानते, वे नहीं जानते कि लेंस क्या है और यह कैसा दिखेगा? उन लोगों में कुछ ऐसा है, जो काफी अलग है। वे आसानी से कहते हैं कि मैं यह फिल्म बनाने जा रहा हूं। निर्देशन करने से पहले मैं और अनुभव लेना चाहता हूं। मुझे अभी और सीखने की जरूरत है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bhakshak Trailer: पत्रकार बनीं भूमि पेडनेकर ने नोचा समाज के ‘भक्षक’ का नकाब, बोलीं, ‘संजय मिश्रा का नाम ही..’
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशन पर कर रहें विचार 
ऋतिक से आगे पूछा गया कि आप निर्देशन करना चाहते हैं, लेकिन पूरी तरह निश्चित नहीं है। अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'मेरे पास इसका जवाब नहीं है। मैं निर्देशन करने के बारे में विचार कर रहा हूं। जब हम लोग कुछ नया करते हैं, तो मन में थोड़ा डर होता है। मन में विचार आते हैं कि क्या मैं ये कर पाउंगा या नहीं, लेकिन मुझे पता है कि मैं कर सकता हूं।'

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट 
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी के जरिए किया जा रहा है। यह फिल्म वर्ष 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। ये फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें ऋतिक जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं,'फाइटर' फिल्म की बात करें, तो इसमें ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं। पांच दिनों के अंदर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 126.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: K N Singh: हिंदी सिनेमा का विलेन जिसे देख छूटे दिलीप कुमार के पसीने, पिता की जीत ने बदल दिया काले कोट का इरादा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed