फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter actress Deepika Padukone replies to acknowledge PV Sindhu review of her Film starring Hrithik Roshan

Fighter: पीवी सिंधु की समीक्षा से गदगद दीपिका, फिल्म की तारीफ करने पर बैडमिंटन खिलाड़ी को कहा धन्यवाद

Tue, 30 Jan 2024 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Jan 2024 11:37 AM IST
सार

लोकप्रिय खेल हस्ती ने भी अपनी फिल्म समीक्षा में टीम पर प्यार बरसाया है। अब दीपिका ने पीवी सिंधु की समीक्षा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Fighter actress Deepika Padukone replies to acknowledge PV Sindhu review of her Film starring Hrithik Roshan
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी हालिया रिलीज फिल्म फाइटर को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखते हुए यह कहना उचित है कि फिल्म को देशभर में पसंद किया जा रहा है। रिलीज के पहले सप्ताह के भीतर फिल्म देखने वालों में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी शामिल थीं। लोकप्रिय खेल हस्ती ने भी अपनी फिल्म समीक्षा में टीम पर प्यार बरसाया है। अब दीपिका ने पीवी सिंधु की समीक्षा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


 पीवी सिंधु ने की फाइटर की समीक्षा
2024 की सबसे बड़ी रिलीज फाइटर को बड़े पर्दे पर देखने के बाद, पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस फीचर फिल्म से बहुत खुश और प्रभावित हैं। ऋतिक रोशन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा किए गए एक्शन फ्लिक के पोस्टर को री-पोस्ट करते हुए, बैडमिंटन खिलाड़ी ने लिखा, “क्या फिल्म है!  ऋतिक और दीपिका ने कमाल ही कर दिया, मुंह से बस उफ्फ ही निकल रहा है। अनिल सर, ने अपने अभिनय से तो दर्शकों के होश ही उड़ा दिए हैं।”
विज्ञापन


दीपिका ने बैडमिंटन खिलाड़ी को कहा धन्यवाद
पीवी सिंधु की इस तारीफ के बाद फाइटर टीम में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने तुरंत अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बैडमिंटन खिलाड़ी की स्टोरी को रि-पोस्ट किया और लिखा, “लव यू।" बता दें कि गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज फिल्म फाइटर ने सप्ताह के भीतर ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर फैंस ऋतिक और दीपिका के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों को पसंद आ रही है फाइटर
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed