Karan Singh Grover: पांच महीने की बेटी को छोड़ फाइटर की शूटिंग करने गए थे करण, ऋतिक से लिए थे पेरेंटिंग टिप्स
ऋतिक रोशन दो बेटों रेहान और रिदान के पिता हैं। करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी देवी पांच दिन की थी, जब उन्हें फाइटर के शूट के लिए उनका साथ छोड़ना पड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इन दिनों फिल्म 'फाइटर' में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर चर्चा में है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख भी अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में करण ने पहली बार ऋतिक के साथ काम किया। सेट पर दोनों कलाकारों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। इस दौरान ऋतिक ने करण के साथ पेरेंटिंग टिप्स साझा करते थे।
ऋतिक ने करण को दीं पेरेंटिंग टिप्स
ऋतिक रोशन दो बेटों रेहान और रिदान के पिता हैं। करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी देवी पांच दिन की थी, जब उन्हें फाइटर के शूट के लिए उनका साथ छोड़ना पड़ा था। करण ने कहा, 'मेरे और ऋतिक के बीच कुछ समान रुचियां हैं, जिनके कारण हम एक-दूसरे के करीब आए और जब हमने तेजपुर में पहला शेड्यूल शुरू किया, तो मेरी बच्ची सिर्फ पांच दिन की थी।' करण ने कहा, उन्होंने मुझे कुछ पेरेंटिंग टिप्स दिए। उनके साथ मेरा काफी अच्छा बॉन्ड हो गया है।'
Poonam Pandey: पूनम पांडे ने मॉडलिंग के रास्ते ली थी बॉलीवुड में एंट्री, ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म
दीपिका को लेकर क्या बोल् करण
वहीं दीपिका पादुकोण को लेकर करण ने कहा, 'दीपिका के साथ बंधना बहुत आसान था। वह बहुत खुशमिजाज, शांत स्वभाव की और जमीन से जुड़ी इंसान हैं और हमारे लिए एक दूसरे के साथ जुड़ना बहुत जरूरी था।' दीपिका ने पहले एक बीटीएस वीडियो साझा कर कहा था कि कैसे मजबूत प्रदर्शन के लिए कलाकारों का ऑफ-स्क्रीन एक-दूसरे के साथ जुड़ना बहुत महत्वपूर्ण था। उसी बात को दोहराते हुए करण ने कहा कि फिल्म के निर्देशक ने भी यह सुनिश्चित किया कि कलाकारों के साथ मिलें।
25 जनवरी को रिलीज हुई थी फाइटर
करण सिंह ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। करण के अलावा इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई है।
पूनम पांडे से पहले इन सितारों ने भी किया पब्लिसिटी स्टंट