Fighter Twitter Review: 'फाइटर' को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री भी आई पसंद
'फाइटर' को समीक्षकों और दर्शकों से प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पसंद आई ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री
'फाइटर' को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस यूजर ने रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, 'फाइटर ब्लॉकबस्टर नहीं मेगा ब्लॉकबस्टर है, ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री कमाल लग रही है। हाई लेवल एक्शन वीएफएक्स और सिनेमैटोग्राफी, स्टोरीलाइन सब अच्छा है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को देखकर शुरुआत से अंत तक रोंगटे खड़े होने का अहसास होता है।'
#FighterReview - Mega Blockbuster.
The Chemistry between #HrithikRoshan & #DeepikaPadukone is literally Mind-blowing, action is Baap Level, VFX, Cinematography, BGM, Storyline and Lord @justSidAnand direction is Top Notch, Starting to End Goosebumps feel.विज्ञापन विज्ञापन
⭐⭐⭐⭐⭐#Fighter pic.twitter.com/B4mlnq7AXM — FMOVIES 🎥 (@FMovie82325) January 25, 2024
यह भी पढ़ें: Argylle Premiere: 'आर्गाइल' के वर्ल्ड प्रीमियर पर हेनरी कैविल का जलवा, गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो संग दिए पोज
#FighterReview - ⭐⭐⭐⭐⭐
— AMIR ANSARI (@amirans934) January 24, 2024
This isn't a Blockbuster movie, it's a Mega Blockbuster movie, action, Directions, VFX, Cinematography, BGM and everything is masterpiece.
A Must Watch.#Fighter #HrithikRoshan pic.twitter.com/V5v9bCjrWc
फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं है, यह एक मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म है, एक्शन, डायरेक्शन, वीएफएक्स, सिनेमैटोग्राफी, बीजीएम और सब कुछ शानदार है। इस फिल्म को जरूर देखें।' एक और यूजर ने अपना रिव्यू देते हुए ऋतिक रोशन और दीपिका की फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर' बताया। एक अन्य ने कहा, 'सिद्धार्थ आनंद की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म। ऋतिक और दीपिका की कमेस्ट्री शानदार लग रही है।' सोशल मीडिया पर इस तरह के ढेरों रिव्यू देखने को मिल रहे हैं।
#Fighter: BLOCKBUSTER.
— Captain Cool (@IamAlsoU) January 25, 2024
Escapist cinema at its best... Aces: Hrithik and Deepika’s power-packed act and chemistry + dazzling action pieces + stunning visual appeal + ample thrills, twists, suspense. Dear BO, get ready for the typhoon. 🔥
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐️#FighterReview pic.twitter.com/rx8Zpy6JEm
#Figher has it all: Star power, style, scale, songs, soul, substance and surprises… And, most importantly, #HrithikRoshan, who’s back in his old Action Avatar… Will be the first #Blockbuster of 2024. This film will change Indian Action Cinema
— RB (@iRbHUNTER) January 25, 2024
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐️½#FighterReview pic.twitter.com/IOKjOExwzk
'फाइटर' की स्टार कास्ट
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' को समीक्षकों और दर्शकों से प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' को एक और बड़ा झटका, खाड़ी देशों में बैन के बाद अब यहां भी निलंबित हुई फिल्म!