फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter song Ishq Thoda Dono Jagah is present in foreign print netizens are angry and react like this

Fighter: 'फाइटर' के विदेशी प्रिंट में मौजूद है 'इश्क थोड़ा दोनों जगह' गाना, नेटिजन्स का भड़का गुस्सा

Fri, 26 Jan 2024 02:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 26 Jan 2024 02:39 PM IST
सार

'फाइटर' की भारतीय रिलीज से गाना 'इश्क थोड़ा दोनों जगह' हटा दिया गया है। हालांकि, विदेशी प्रिंट में यह मौजूद है। इसे देखकर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। 

विज्ञापन
Fighter song Ishq Thoda Dono Jagah is present in foreign print netizens are angry and react like this
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल की पहली बड़ी फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत पहली एरियल एक्शन फिल्म बीते दिन यानी 25 जनवरी को रिलीज हुई। ट्रेड पंडितों की निगाहें फिल्म के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। जानकारी हो कि फिल्म 'फाइटर' का एक गाना ज्यादा लंबा होने के कारण हटा दिया गया था। 'फाइटर' का सेंसर सर्टिफिकेट देखकर साफ हो गया कि फिल्म से एक गाना 'इश्क थोड़ा दोनों जगह' हटा दिया गया है। हालांकि, फिल्म की विदेशी रिलीज पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे देख नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। 

विज्ञापन

गाना हटाने पर बवाल 

फिल्म 'फाइटर' से 2 मिनट 38 सेकेंड लंबे गाने 'इश्क थोड़ा दोनों जगह' को हटा दिया गया। खबरें हैं कि फिल्म की लंबाई कम करने के लिए मेकर्स ने इस गाने को हटा दिया। अब उसी गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि विदेशी प्रिंट में यह गाना अभी भी फिल्म का हिस्सा है। गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री बेहतरीन लग रही है, और इसकी धुन भी लाजवाब है। प्रशंसक हैरान हैं, और वे फिल्म से इस अच्छे गाने को एडिट करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


Jai Hanuman: 'जय हनुमान' में कौन होगा मुख्य किरदार? तेजा सज्जा ने उठाया पर्दा, अपनी भूमिका पर भी की बात
विज्ञापन
विज्ञापन




Chiranjeevi: पद्म विभूषण सम्मानित चिरंजीवी को एन चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई, ममूटी समेत गदगद हुए ये सितारे

नेटिजन्स ने पूछे सवाल 

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने वास्तव में सोचा था कि यह धमाकेदार गाना रिलीज करने लायक नहीं है। यह शेर खुल गए और इश्क जैसा बेहतर है भाई। दूसरे ने लिखा, 'यह आश्चर्यजनक है लेकिन इससे फिल्म का प्रवाह बाधित हो सकता है, इसलिए यह समझ में आता है कि सिद्धार्थ आनंद ने इसे क्यों हटाया।' एक अन्य ने लिखा, 'वाह! उन्होंने चलो मान लिया गाना हटा दिया लेकिन रिलीज से पहले गाना रिलीज कर सकते थे ना?? वास्तव में यह गाना रिलीज होना चाहिए था। 

'फाइटर' की ओपनिंग 

तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'फाइटर' ने टिकट विंडो पर 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। फिल्म का निर्माण वॉयकॉम18 स्टूडियोज और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और ऋषभ साहनी जैसे सितारे भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed