फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter song Ishq Jaisa Kuch released Hrithik Deepika hot chemistry is making everyone crazy

Fighter Song: 'फाइटर' का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज, ऋतिक-दीपिका की हॉट केमेस्ट्री देख फैंस हुए दीवाने

Fri, 22 Dec 2023 04:20 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 04:20 PM IST
सार

फाइटर का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की हॉट केमेस्ट्री आग लगा रही है। फिल्म में दोनों सितारे पहली बार पर्दे पर एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखेंगे। 

विज्ञापन
Fighter song Ishq Jaisa Kuch released Hrithik Deepika hot chemistry is making everyone crazy
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' का दर्शक से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी एक-एक अपडेट फैंस के उत्साह को बढ़ा रही है, हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'शेर खुल गए' रिलीज किया था, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, अब फिल्म का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' भी रिलीज कर दिया गया है। गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की हॉट केमेस्ट्री आग लगा रही है।

विज्ञापन

इश्क जैसा कुछ गाने को विशाल, शेखर, शिल्पा राव और मेलो डी ने गाया है। वहीं, इसका म्यूजिक विशाल और शेखर की जोड़ी ने ही कंपोज किया है। इसके गाने को गीतकार कुमार ने लिखा है, जिसे समुद्र किनारे फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में ऋतिक की बॉडी भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है, वहीं, दीपिका पादुकोण भी इसमें काफी हॉट लग रही हैं। गाने में ये जोड़ी गाने में खूब मस्ती करते हुए दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाने में दोनों सितारे के डांस मूव भी धमाकेदार लगे रहे है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। रिलीज के महज कुछ ही घंटे में इस गाने को 5 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, जो तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि टीजर रिलीज किए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ था। वहीं, एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म का पार्टी थीम सॉन्ग 'शेर खुल गए' रिलीज किया गया था, जिसे यूट्यूब पर अबतक 31 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।
Bigg Boss: बिग बॉस के वे विवादित कंटेस्टेंट, जिनकी हरकतों ने तोड़ दिए शो की टीआरपी के सारे रिकॉर्ड

विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले रिलीज किए गए ये गाने नए साल के जश्न में चार चांद लगाने के लिए तैयार है। इसके अलावा फैंस को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
Rohit Shetty: मल्टीस्टारर फिल्मों में नहीं काम करना चाहते नए हीरो, 10 फीसदी आबादी तक भी नहीं पहुंचता सिनेमा


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed