{"_id":"65a4b1a1033aca00e50b1cb6","slug":"fighter-star-hrithik-roshan-praised-vikrant-massey-and-vidhu-vinod-chopra-film-12th-fail-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने विक्रांत स्टारर '12वीं फेल' की तारीफ की, बोले- मास्टरक्लास है विधु विनोद की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने विक्रांत स्टारर '12वीं फेल' की तारीफ की, बोले- मास्टरक्लास है विधु विनोद की फिल्म
Mon, 15 Jan 2024 09:46 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, विक्रांत मैसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रांत मैसी अपनी हालिया रिलीज फिल्म '12वीं फेल' के लिए अपार सराहना के बाद सफलता की बुलंदियों पर हैं। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर राज कर रही है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म बनकर उभरी है। इस फिल्म की दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने भी जमकर तारीफ की है। अब 'फाइटर' अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को मास्टरक्लास बताते हुए कहा कि वह इससे काफी प्रेरित हुए हैं।
फिल्म को बताया मास्टरक्लास
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' देखने के लिए कुछ समय निकाला। फिल्म को देखने के बाद अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म की प्रशंसा की। ऋतिक ने लिखा, 'आखिरकार '12वीं फेल' देखी। यह फिल्म निर्माण में काफी मास्टर क्लास है। इसके अलावा मुझे इसका ध्वनि प्रभाव बहुत पसंद आया। निर्देशक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'शानदार प्रदर्शन मिस्टर चोपड़ा, क्या फिल्म है, मैं इससे बहुत प्रेरित हूं।' ऋतिक रोशन से पहले कटरीना कैफ, अनुराग कश्यप और जान्हवी कपूर समेत इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने फिल्म की सराहना की।
यह भी पढ़ें: Fighter Trailer: आज रिलीज होगा ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का ट्रेलर, देशभक्ति के जज्बे से भरी है फिल्म की कहानी
विज्ञापन
12वीं फेल स्टार कास्ट
27 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' की कहानी आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। विधु विनोद चोपड़ा के जरिए निर्देशित फिल्म में विक्रांत मैसी ने '12वीं फेल' मनोज कुमार शर्मा की मुख्य भूमिका निभाई है, जो गरीबी से उबरकर एक आईपीएस अधिकारी बन गए। इस फिल्म में मैसी के साथ मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी भी हैं।
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह बॉलीवुड की एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल फाइटर पायलट की भूमिका निभाएंगे। सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा। अभिनेता ने बीते दिन 'फाइटर' का नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज के समय की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: HanuMan Box Office: 'हनुमान' ने दिखाई अपनी शक्ति! इतवार को हिंदी पट्टी में तेजा सज्जा की फिल्म ने किया करिश्मा

Finally saw 12th Fail. It’s quite a masterclass in film making. Above everything else I was inspired by the use of sound and sound effects play in enhancing the moments. Brilliant performances. Mr. Chopra , what a movie ! Thank you for the brilliance. I am deeply inspired by this…
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 14, 2024