फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beast: ‘बीस्ट’ में क्या होगा पूजा हेगड़े का किरदार? अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा

Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
film beast Pooja Hegde reveals her character name in thalapathy vijay and Nelson film
pooja hegde - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता थलापति विजय अपनी फिल्म 'बीस्ट' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में विजय के साथ साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक को फैंस ने पसंद किया है और अब फिल्म रिलीज होने से महज कुछ समय पहले पूजा हेगड़े ने फैंस से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने फिल्म में अपने किरदार से लेकर सेट पर हुई मस्ती तक के बारे में बताया है।

film beast Pooja Hegde reveals her character name in thalapathy vijay and Nelson film
beast - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पूजा हेगड़े ने फिल्म रिलीज होने से महज एक दिन पहले ट्विटर पर अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन किया, जिसमें फैंस ने भी अभिनेत्री से फिल्म से जुड़े कई मजेदार सवाल किए। एक यूजर ने पूजा हेगड़े से फिल्म 'बीस्ट' में उनके किरदार का नाम पूछा। उसने लिखा, 'पूजा हेगड़े फिल्म 'बीस्ट' में आपका क्या नाम है?' इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूजा ने कहा, 'फिल्म बीस्ट में मेरा नाम प्रीति है।'  
 

film beast Pooja Hegde reveals her character name in thalapathy vijay and Nelson film
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

वहीं, दूसरे यूजर ने पूजा हेगड़े से सवाल किया, 'आपको फिर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में आकर कैसा लग रहा है।' इस सवाल का जवाब देते हुए पूजा ने खुद को सुपर एक्साइडेट बताया। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं तमिल इंडस्ट्री में वापस आकर सुपर एक्साइडेट हूं क्योंकि तमिल से ही मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मैं सबसे पहले फिल्म 'मुगमोदो' में दिखी थी। अब उम्मीद करती हूं कि तमिल दर्शक मुझे प्यार करेंगे और मेरी फिल्मों को पसंद करेंगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
film beast Pooja Hegde reveals her character name in thalapathy vijay and Nelson film
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

इन सबसे अलग एक यूजर ने पूजा हेगड़े से शूटिंग सेट से जुड़ा एक सवाल किया। यूजर ने पूछा कि फिल्म के सेट पर सबका मनोरंजन कौन करता था? इस पर पूजा हेगड़े ने कई लोगों का नाम लिया। पूजा ने कहा कि इस सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। सतीश, नेल्सन दिलीप कुमार और वी टीवी सर, ये सभी काफी हंसाते थे।' 
 

विज्ञापन
film beast Pooja Hegde reveals her character name in thalapathy vijay and Nelson film
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बीस्ट 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता थलापति विजय एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म नेल्सन की पिछली फिल्मों से अलग एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी। इसमें तीन गाने होंगे, जिनमें से दो गाने अरबी कुथु और जॉली ओ जिमखाना रिलीज हो चुके हैं। वहीं तीसरा गाना कहानी का हिस्सा होगा। फिल्म में विजय, पूजा हेगड़े और सेल्वाराघवन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शाइन टॉम चाको, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले और जॉन विजय सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed