{"_id":"63de56b9122b592fe362ae9a","slug":"film-director-rahul-dholakia-slams-cbfc-chairperson-prasoon-joshi-for-re-censoring-pathaan-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathaan: पठान को री-सेंसर करने के फैसले पर भड़के रईस के डायरेक्टर, कहा- जो मूवी पहले ही...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan: पठान को री-सेंसर करने के फैसले पर भड़के रईस के डायरेक्टर, कहा- जो मूवी पहले ही...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार
रईस मूवी के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने पठान को लेकर कहा कि इस फिल्म को री-सेंसर करने का आइडिया मुझे पसंद नहीं आया है। जो फिल्म पहले से ही सेंसर्ड हो गई है, उसे नैतिकता की वजह से फिर से सेंसर किया गया है।
Pathaan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहरुख की फिल्म पठान इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। हालांकि फिल्म को रिलीज होने से पहले काफी ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा था। इसी बीच अब रईस मूवी के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने फिल्म को सेंसर करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी पर उठाए सवाल
सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इस फिल्म को लेकर वाईआरएफ को कई बदलाव करने के सुझाव दिए गए थे, जिसके बाद इस मूवी के कई सीन और डायलॉग में बदलाव किया गया। इसको लेकर राहुल ढोलकिया ने कहा है कि सीबीएफसी के लिए हमेशा ही सबसे कठिन काम दर्शकों की संवेदनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के बीच सही संतुलन बनाना होता है। फिल्म ‘पठान’ के सर्टिफिकेशन में हम इस भावना में सही उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Kiara Wedding: विक्की-कटरीना की राह पर चले सिद्धार्थ-कियारा, अपनी शादी के लिए उठाया यह कदम
एफएम कनाडा को दिए इंटरव्यू को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस फिल्म को री-सेंसर करने का आइडिया मुझे पसंद नहीं आया है। जो फिल्म पहले से ही सेंसर्ड हो गई है, उसे नैतिकता की वजह से फिर से सेंसर किया गया। प्रसून जोशी और सीबीएफसी के सभी लोगों ने गलत काम किया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। आप गलत मिसाल दे रहे हैं।
गलत है यह निर्णय
अपने इंटरव्यू उन्होंने आगे कहा कि आप इस फिल्म को देखने गए लोगों की संख्या को देख सकते हैं। मुझे जानना है कि वे किस नैतिकता समूह की बात कर रहे हैं, क्योंकि लोग चाहते है कि इससे सेंसर किया जाए। यह आइडिया ही बकवास है। ये लोग नहीं, आप चाहते हैं। जनता उसे ही देखने के लिए सिनेमाघर आ रही है।
दुखद: घर में मृत मिलीं पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर गायिका वाणी जयराम, जांच में जुटी पुलिस