फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film ghanchakkar and lootera will delayed

'घनचक्कर' और 'लुटेरा' समय पर रिलीज नहीं

Sat, 22 Dec 2012 12:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 22 Dec 2012 12:33 PM IST
विज्ञापन
film ghanchakkar and lootera will delayed

21 जून और पांच जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्में 'घनचक्कर' और 'लुटेरा' अब शायद इन तारीखों को रिलीज नहीं हो पाएंगी। इसकी सीधी वजह इन फिल्मों की शूटिंग न शुरू हो पाना है। 21 जून को रिलीज होने वाली कॉमेडी फिल्म 'घनचक्कर' को राजकुमार गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन


 इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होनी थी। शादी के बाद विद्या लंबी छुट्टियों पर चली गई हैं। राजकुमार गुप्ता चाहते थे कि वह इमरान के साथ कुछ सोलो दृश्य ही शूट कर लें पर पता चला कि इमरान ने अपनी सारी डेट्स अपनी दूसरी फिल्मों को दे रखी हैं। अब विद्या के छुट्टियों के लौटने के बाद ही साफ हो सकेगा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग पिछड़ने का असर फिल्म की रिलीज पर पड़ेगा।
विज्ञापन


अब फिल्म को तय समय पर रिलीज करने के लिए शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम जल्द से जल्द निपटाना होगा। तब यह फिल्म 21 जून को रिलीज हो पाएगी। इस फिल्म के दो सप्ताह बाद रिलीज के लिए प्रस्तावित फिल्म 'लुटेरा' भी पिछड़ सकती है। विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। शूटिंग शुरू न हो पाने की वजह रणवीर सिंह का उपलब्ध न होना है। सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह ने अपनी सारी डेट्स संजय लीला भंसाली को दे रखी है। वह इन दिनों रणवीर के साथ 'रामलीला' फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर का गेटअप ऐसा है कि वह उसके साथ कोई और फिल्म नहीं कर सकते।


'रामलीला' की काफी शूटिंग होनी अभी बाकी है। इस शूटिंग के पूरे हो जाने के बाद ही रणवीर सिंह 'लुटेरा' के लिए समय दे सके। उधर सोनाक्षी भी अपने कुछ दूसरे प्रोजक्ट्स में व्यस्त हैं। तो यह बात साफ होती जा रही है कि 'लुटेरा' फिल्म अपने टाइम पर रिलीज नहीं होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed