फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film ghanchakkar released on 21 june

21 जून को रिलीज होगी 'घनचक्कर'

Sat, 03 Nov 2012 05:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Nov 2012 05:19 PM IST
विज्ञापन
film ghanchakkar released on 21 june
इमरान हाशमी और विद्या बालन की कामेडी फिल्म 'घनचक्कर' 21 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में विद्या सीधी-सादी औरत का किरदार निभा रही है। राजकुमार गुप्ता की फिल्म 'घनचक्कर' कॉमेडी थ्रिलर है। विद्या राजकुमार गुप्ता की फिल्म 'नो वन-किल्ड जेसिका' में भी काम कर चुकी है।
विज्ञापन


वह एक बार फिर इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाली है। विद्या इससे पहले इमरान के साथ फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में नजर आई थी। घनचक्कर में वे एक आलसी और शौकीन मिजाज के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। उनका नाम संजू है।
विज्ञापन


विद्या उनकी बीवी बनी हैं, जो अपनी सोच-समझ रखती है और महत्वाकाक्षी औरत है। संजू दो ठगों के चक्कर में एक साथ फंसते हैं और फिर उनका घनचक्कर चालू होता है। राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म का निर्माण यूटीवी कर रही है। राजकुमार गुप्ता और यूटीवी की यह तीसरी फिल्म है। 'घनचक्कर' के गीत-संगीत अमिताभ भट्टाचार्य और अमित त्रिवेदी ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या अपनी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। एक इंटरव्यू में विद्या कह भी चुकी हैं कि इस फिल्म के माध्यम से वह दिखाएंगी कि एक हाउसवाइफ का किरदार कितना रोचक और दिलचस्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed