Kennedy: कैनेडी को मामी फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, अनुराग ने इस निर्देशक को दिया कहानी का श्रेय
राहुल भट्ट, सनी लियोनी अभिनीत कैनेडी एक थ्रिलर फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को रविवार के दिन गाला प्रीमियर साउथ एशिया सेक्शन के तहत मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुराग कश्यप हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दूरदर्शी निर्देशकों में गिने जाते हैं। अब तक उन्होंने अपनी कई फिल्मों के साथ फैंस और समीक्षकों का दिल जीता है। उनकी फिल्म कैनेडी को भी आजकल काफी सराहना मिल रही है। विभिन्न प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में प्रीमियर होने के बाद इस फिल्म को हाल ही में मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (एमएएमआई) फिल्म फेस्टिवल 2023 में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को मिल रही तारीफों के बीच अनुराग ने कथित तौर पर इसके लिए फिल्मकार सुधीर मिश्रा को श्रेय दिया है। उन्होंने बताया कि मूल रूप से यह फिल्म बनाने की योजना उनकी ही थी।
बता दें कि राहुल भट्ट, सनी लियोनी अभिनीत कैनेडी एक थ्रिलर फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को रविवार के दिन गाला प्रीमियर साउथ एशिया सेक्शन के तहत मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। स्क्रीनिंग के बाद प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान अनुराग कश्यप ने फिल्म के बारे में बात की और इस विचार के लिए सुधीर मिश्रा को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि सुधीर इसे संजय दत्त और तेजस्विनी कोल्हापुरी के साथ बनाने के विचार में थे। अनुराग ने खुलासा किया कि उन्होंने उन्हें उदय शेट्टी के इर्द-गिर्द एक फिल्म लिखने के लिए नियुक्त किया था, जो भूमिका अंततः फिल्म में राहुल भट्ट ने निभाई है।
View this post on Instagram
अनुराग ने कहा, “उदय शेट्टी एक चरित्र के रूप में लगभग 20 वर्षों तक मेरे दिमाग में रहे हैं। सुधीर ने मुझे एक फिल्म लिखने के लिए नियुक्त किया था, जिसमें संजय दत्त और तेजस्विनी कोल्हापुरी थीं, लेकिन यह बन नहीं सकी। वह (सुधीर) 80 के दशक के उदय शेट्टी नाम के एक पुलिसकर्मी के बारे में बात करते थे। वह (पुलिस वाला) वास्तव में अस्तित्व में था और हमने (फिल्म में) नाम भी नहीं बदला है।"
निर्देशक ने आगे कहा कि जो चीजें लॉकडाउन के दौरान नहीं हो सकीं, वे गुस्से, अवसाद और वह जो वह करना चाहता था वह नहीं कर पाने की हताशा का संयोजन था। उन्होंने कहा, “उन सभी चीजों को मिलाकर जो घटनाएं अखबारों में छपी थीं, मुझे लगा कि 80 के दशक के उदय शेट्टी को (कहानी में) लॉकडाउन में डालने के लिए यह सही जगह है।”
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप की कैनेडी में मोहित तकलकर और अभिलाष थपलियाल जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मई में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित मिडनाइट स्क्रीनिंग सेगमेंट में फिल्म का विश्व प्रीमियर भी हुआ था। इसके बाद इसका प्रीमियर सिडनी फिल्म फेस्टिवल और बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ।
Vishnu Manchu: 'कन्नप्पा' के सेट पर ड्रोन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए विष्णु मंचू, रुकी फिल्म की शूटिंग