जुलाई में एक नहीं 4 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर शेख निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन जासूस बनी हैं। फिल्म की खास बात उसक गेटअप है। इस फिल्म में विद्या बालन ने 12 अलग-अलग गेटअप बनाए हैं। फिल्म में अली जाफर उनके पार्टनर हैं। फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होगी।
आलिया फिर करेंगी कमाल?
2 स्टेट्स जैसी हिट फिल्म देने के बाद आलिया भट्ट की नई फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनियां रिलीज हो रही है। 11 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरूण धवन की जोड़ी बनाई गई है।
फिर एक बोल्ड फिल्म
इसी महीने एक बोल्ड फिल्म हेट स्टोरी 2 रिलीज होगी। यह हेट स्टोरी फिल्म की सीक्वल कही जा रही है। यह अलग बात है कि इस फिल्म की स्टारकॉस्ट पुरानी फिल्म से बिल्कुल अलग है। फिल्म में पाउदी दैम की जगह सुरवीन चावला हैं। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी 11 की है।
फिर छाएगा सलमान का जादू
सलमान खान की नई फिल्म किक भी जुलाई में रिलीज होगी। सलमान की यह एक्शन फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होगी। साजिद नाडियवाला की यह फिल्म पूरी तरह से एक्श्ान फिल्म है। फिल्म में सलमान एक सुपरहीरो के रूप में दिख रहे हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीज हैं।
एक विलेन जून के आखिरी में
जून के आखिरी सप्ताह में भी एक बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है। 27 जून को रोमांटिक थ्रिलर फिल्म एक विलेन रिलीज होगी। मोहित सूरी की इस फिल्म में श्रद्घा कपूर के साथ सिद्घार्थ मेल्होत्रा नजर आएंगे। फिल्म में रितेश का भी एक खास रोल है।