{"_id":"5d4a5c238ebc3e6cc60b46fc","slug":"filmmaker-and-hrithik-roshan-maternal-grandfather-j-om-prakash-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माता-निर्देशक और ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्माता-निर्देशक और ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Wed, 07 Aug 2019 10:38 AM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
j om prakash
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर निर्माता-निर्देशक और ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का बुधवार सुबह निधन हो गया। जे ओम प्रकाश 93 साल के थे।
विज्ञापन
उनकी प्रमुख फिल्मों में 'आप की कसम' (1974), 'आखिर क्यों?' (1985), 'अपना बना लो' (1982), 'अपनापन' (1977), 'आशा' (1980), 'अर्पण' (1983), 'आदमी खिलौना है' (1993) रहीं। उन्होंने राजेश खन्ना और जीतेंद्र जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया।
जे ओम प्रकाश ने कई हिट फिल्में प्रोड्यूस भी कीं। इनमें 'आई मिलन की बेला' (1964), 'आस का पंछी' (1961), 'आए दिन बहार के' (1966), 'आंखों आंखों में', 'आया सावन झूम के' (1969) और 'आखिर क्यों' मुख्य हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जे ओम प्रकाश की बेटी पिंकी की शादी राकेश रोशन से हुई है, जो अभिनेता ऋतिक के पिता हैं।