फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   First Copy Munawar Faruqui became king of piracy world showed his powerful style in the trailer on Mx Player

First Copy: पाइरेसी की दुनिया के बादशाह बने मुनव्वर फारूकी, 'फर्स्ट कॉपी' के ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज

Thu, 30 Jan 2025 11:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jan 2025 11:52 PM IST
सार

मुनव्वर फारूकी की नई वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में मुनव्वर पाइरेसी की दुनिया के बादशाह के अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके कई दमदार डायलॉग्स भी हैं। 

विज्ञापन
First Copy Munawar Faruqui became king of piracy world showed his powerful style in the trailer on Mx Player
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुनव्वर फारूकी की नई वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में मुनव्वर बॉलीवुड और डीवीडी के दौर से जुड़ी कहानियां दिखाने जा रहे हैं। ट्रेलर देख कर लगता है कि 'फर्स्ट कॉपी' में उस दौर की कहानी होगी, जब डीवीडी हुआ करती थी और बॉलीवुड इससे डरता था। मुनव्वर का किरदार सीरीज में उनके फैंस को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

मुनव्वर का दिखा अलग अंदाज
इस वेब सीरीज में मुनव्वर का अलग ही अवतार नजर आ रहा है। वे कॉमेडी से बिल्कुल रहस्यमयी दुनिया में अपना किरदार निभा रहे हैं। सीरीज1999 के दौर पर फिल्माई गई है, जब डीवीडी का चलन बड़े पर्दे पर देखी जाने वाली फिल्मों से ज्यादा होता था। सीरीज में मुनव्वर पाइरेसी की दुनिया के बादशाह के रोल में नजर आने वाले हैं। उनके इस अवतार को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसे हैं सीरीज के डायलॉग
एमएक्स प्लेयर पर जारी ट्रेलर में मुनव्वर कई दमदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं-  'नींद का इंतजार वो करते हैं, जो सपने देखना चाहते हैं और बेचैन होकर वो जागते हैं, जो मंजिल देखना चाहते हैं।' एक और डायलॉग है- 'इस धंधे का सबसे बड़ा डॉन मैं था। ऑडियंस ज्यादा थीं, थिएटर कम और पब्लिक ना, एक भी दिन वेट नहीं करती थी, इसलिए फ्राइडे की पिक्चर थर्सडे को लेकर आनी पड़ती थी। ऐ चल। फर्स्ट कॉपी रेडी है।'

Sky Force: सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'स्काई फोर्स', 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)


विज्ञापन

फर्स्ट कॉपी की स्टार कास्ट
'फर्स्ट कॉपी' में मुनव्वर फारूकी के साथ क्रिस्टल डिसूजा, आशी सिंह, रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर, शाकिब अयूब, इनामुल हक, मियांग चेंग भी नजर आने वाले हैं। सीरीज की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसकी कहानी फरहान पी जाम्मा ने लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed