देखिए गुंडों को निपटातीं माधुरी दीक्षित को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित की कमबैक फिल्म 'गुलाब गैंग' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस फर्स्ट लुक माधुरी दीक्षित को कई खतरनाक स्टंट्स करते हुए दिखाया गया है। सड़क और खड़े ट्रकों के बैकग्राउंड में वह गुंडों को पीट रही हैं।
अभी तक रोमांटिक भूमिकाएं निभाने वाली माधुरी दीक्षित अब अचानक एक्शन करती हुई दिखेंगी। अपनी आने वाली फिल्म गुलाब गैंग में वह एक्शन करती हुई दिखेंगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।
'गुलाब गैंग' की कहानी एक सोशल एक्टिविस्ट महिला की जिंदगी से प्रेरित है जो गुलाबी साड़ी पहन कर समाज में लोगों के हितों के लिए संघर्ष करती है। इनका गुलाबी गैंग पूरे बुंदेलखंड में सक्रिय रहता है। इस फिल्म में माधुरी के अलावा जूही चावला भी अभिनय करती दिखेंगी।
इस फिल्म के जरिए माधुरी लगभग छह साल बाद वापसी कर रही हैं। हालांकि इससे पहले वह फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के आइटम सॉन्ग 'मेरा घाघरा...' में रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं।