{"_id":"4734a11a-e234-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"first-weekend-collection-of-ghanchakkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 'रांझणा' पर कितना भारी पड़ी 'घनचक्कर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए 'रांझणा' पर कितना भारी पड़ी 'घनचक्कर'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म 'घनचक्कर' टिकट खिड़की पर औसत रही है। बड़ी स्टारकास्ट और अच्छे प्रचार के बावजूद इस फिल्म को उतने दर्शक नहीं मिले जितनी की उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन
विद्या बालन और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'घनचक्कर' ने शुरुआती तीन दिनों में औसत कारोबार किया है। रिलीज के दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने 7 करोड़ 20 लाख रूपयों की ओपनिंग ली।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी इस फिल्म ने लगभग इतने ही कमाए। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 7 करोड़ 30 लाख रहा। इस लिहाज से फिल्म शनिवार को दर्शक नहीं बटोर पायी।
दर्शक मिलने का ट्रेंड रविवार को भी ऐसा ही रहा। 7 करोड़ 80 लाख रूपयों की आमदनी की। इस लिहाज से देखे तो यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में लगभग 22 करोड़ ही कमा पायी।
विज्ञापन
'घनचक्कर' को पिछले शुक्रवार रिलीज हो चुकीं फिल्में 'रांझणा', 'फुकरे' और 'ये जवानी है दीवानी' से तगड़ी टक्कर मिल रही है। यह तीनों ही फिल्में अच्छा कारोबार कर रही हैं।