{"_id":"2a86b5d4fae7cb646e4e058578e3a680","slug":"five-big-news-of-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पढ़िए बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 12 Nov 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरों में सुशांत की शादी के अलावा माधुरी दीक्षित के पति से जुड़ी खबर है।
विज्ञापन
*बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से जल्द ही शादी करने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि मैं अब ऐसा नहीं चाहता हूं कि हमारे जीवन के बारे में लोग कहानियां बनाते रहें। हम दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
*अभिनेता से निर्देशक बने शेखर सुमन ने अपनी फिल्म 'हार्टलेस' को अपने बड़े बेटे को समर्पित किया है जिसकी युवावस्था में ही मौत हो गयी थी। इस फिल्म के जरिए सुमन निर्देशक के तौर पर अपना कमाल दिखाएंगे। इस मेडिकल थ्रिलर हार्टलेस में उनके पुत्र अध्ययन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
*कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अब नहीं दिखेगी 'गुत्थी'। इस कॉमेडी शो में एक मजाकिया पंजाबी लड़की 'गुत्थी' का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता-हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर इस सफल टेलीविज़न कार्यक्रम को संभवत: अलविदा करने वाले हैं।
विज्ञापन
*शाहरुख खान अब बंगाली सीखने जा रहे हैं। दरअसल, बॉलीवुड के किंग खान को यह अफसोस है कि उन्हें अभी तक बंगाली बोलना नहीं आता। उनका कहना है कि तीन साल से उनका कोलकाता आना जाना है, लेकिन वे आज तक बांग्ला नहीं बोल पाते हैं। उन्हें यह भाषा जया बच्चन सिखाएंगी।
*डेढ़ इश्किया' के ट्रेलर रिलीज के एक दिन के अंदर ही इसे इंटरनेट पर 1.5 लाख बार देख लिया गया था। इस ट्रेलर को देखने के बाद माधुरी दीक्षित को सबसे ज्यादा अपने पति डॉ. श्री राम नेने के मुंह तारीफ सुनने को मिली है। वह इस ट्रेलर की तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं।