{"_id":"5ad62ce64f1c1b85028b5181","slug":"for-beti-bachao-beti-padhao-our-daughters-must-be-alive-says-shabana-azmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कठुआ गैंगरेपः शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान, कहा- बेटी बचाओ के लिए हमारी बेटियां जिंदा तो रहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कठुआ गैंगरेपः शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान, कहा- बेटी बचाओ के लिए हमारी बेटियां जिंदा तो रहें
Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कठुआ गैंगरेप और हत्या के मामले में एक ओर जहां पूरा देश आक्रोश में है वहीं, बॉलीवुड भी इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुका है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने इस दिल दहला देने वाली घटना पर कहना है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ‘हमारी बेटियों को जीवित और सुरक्षित रहना चाहिए।’’
2 of 5
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला
शबाना ने कहा, ‘‘ऐसी घटनाएं ना हो, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि हम कहते हैं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ होना चाहिए लेकिन इसके लिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारी बेटियां जिंदा रहें।’’ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केन्द्र सरकार का एक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और लड़कियों के लिए बनी सामाजिक सेवाओं की दक्षता में सुधार करना शामिल है।
3 of 5
शबाना आजमी
सोमवार रात को आयोजित 20वें बेटी एफएलओ ग्रेट अवार्ड्स-2018 अवार्ड कार्यक्रम में शबाना ने कहा, ‘एक तरफ हम अपनी महिलाओं को महान ऊंचाईयों तक पहुंचते देखना चाहते हैं। लेकिन दूसरी तरफ, रोजाना हम ऐसी खबरें पढ़ते और देखते हैं जिन्हें देखकर हम सदमे में आ जाते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
शबाना के अलावा कार्यक्रम में आईं हुमा कुरैशी ने कहा कि यह एक दुखद और दहलाने देने वाली घटना है। इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। अगर हम समाज के रूप में एक आठ साल की बच्ची की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं हैं, तो फिर यह बेहद शर्मनाक बात है।
विज्ञापन
5 of 5
ट्विंकल खन्ना
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को मुंबई में रेप पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बांद्रा में आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल हुए। इस प्रोटेस्ट में अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव को लेकर पहुंचीं। आमिर खान की पत्नी किरण राव, सलमान खान की मां हेलेन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, अदिति राव हैदरी, सोना महोपात्रा, विशाल डडलानी समेत कई सेलेब्स ने साथ मिलकर विरोध करते दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।