फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Former Actress Leena Chandavarkar Shares Unknown Story About Kishore Kumar Says He Used To Eat Plain Paan Leaf

पत्नी लीना चंदावरकर ने किशोर कुमार की इस खास आदत के बारे में किया खुलासा, इस खास तरह का पान खाते थे सिंगर

Sat, 27 Jun 2026 04:09 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 27 Jun 2026 04:09 PM IST
सार

Kishore Kumar: किशोर कुमार की पत्नी व अभिनेत्री लीना चंदावरकर ने सिंगर की एक अनोखी आदत के बारे में खुलासा किया। जानिए क्या थी वो आदत…

विज्ञापन
Former Actress Leena Chandavarkar Shares Unknown Story About Kishore Kumar Says He Used To Eat Plain Paan Leaf
लीना चंदावरकर और किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेटरन बॉलीवुड अभिनेत्री लीना चंदावरकर ने अपने दिवंगत पति व दिग्गज गायक किशोर कुमार के बारे में एक दिलचस्प कहानी साझा की। उन्होंने किशोर दा के बारे में कुछ अनोखी आदतों के बारे में बात की, जो अपने खास तरीके से काम करते थे।

विज्ञापन

सिर्फ सादा पान खाते थे किशोर कुमार
लीना चंदावरकर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने किशोर कुमार की कुछ आदतों और मजेदार यादों के बारे में बात की जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते थे। शो के होस्ट आदित्य नारायण द्वारा किशोर कुमार की रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक चप्पल और एक महिला सैंडल पहनकर आने की आदत के बारे में साझा करने के बाद लीना ने एक और आदत साझा की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किशोर कुमार पान सिर्फ पत्ता खाते थे। जो कलकत्ता का पान का पत्ता होता है ना, एक पत्ता खाते थे। मतलब उसमें अंदर चूना नहीं, तंबाकू नहीं, सुपारी नहीं, कुछ भी नहीं। गुलकंद भी नहीं। कुछ भी नहीं बस वो सिर्फ पान का पत्ता खाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मतलब यह है कि किशोर कुमार केवल सादा कलकत्ता पान का पत्ता चबाते थे। उन्हें नींबू, तम्बाकू, सुपारी, गुलकंद या कोई अन्य सामग्री मिलाना पसंद नहीं था। लीना चंदावरकर इस एपिसोड में अपने बेटे सुमित के साथ पहुंची थीं।

Former Actress Leena Chandavarkar Shares Unknown Story About Kishore Kumar Says He Used To Eat Plain Paan Leaf
किशोर कुमार - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
भारतीय सिनेमा के लीजेंड हैं किशोर कुमार
किशोर कुमार को भारतीय सिनेमा के दिग्गज गायकों में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट यदगार नगमे दिए हैं। इनमें 'इंतहा हो गई इंतजार की', 'दिल क्या करे', 'दिलबर मेरे', 'तेरे बिना जिंदगी से', 'रूप तेरा मस्ताना', 'मेरे सपनों की रानी', 'पल पल दिल के पास', 'ओ मेरे दिल के चैन', ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ समेत कई सदाबहार गाने शामिल हैं। वो सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि एक्टर, डायरेक्टर और संगीतकार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed