फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Former Formula One Racing Driver Martin Brundle Asks Ranveer Singh Who Are You video viral

Ranveer Singh: रणवीर सिंह को नहीं पहचान पाया यह मशहूर स्टार, पूछा- कौन हैं आप? देखें वीडियो

Mon, 21 Nov 2022 06:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 21 Nov 2022 06:24 PM IST
सार

हाल ही में रणवीर सिंह की मुलाकात मार्टिन ब्रुन्डल से हुई, जो एक समय पर फॉर्मूला रेसिंग के ड्राइवर रह चुके हैं। लेकिन मार्टिन ब्रुन्डल ने रणवीर को पहचानने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Former Formula One Racing Driver Martin Brundle Asks Ranveer Singh Who Are You video viral
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं, जो अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर जहां भी जाते हैं आग लगा देते हैं। मजेदार बात तो यह है कि अभिनेता स्पोर्ट्स को भी काफी करीब से फॉलो करते हैं। इसी वजह से हाल ही में रणवीर सिंह ने अबु धाबी के ग्रां पी में एफ 1 इवेंट (Formula 1) में हिस्सा लिया। इस दौरान रणवीर सिंह की मुलाकात मार्टिन ब्रुन्डल से हुई, जो एक समय पर फॉर्मूला रेसिंग के ड्राइवर रह चुके हैं और अब इस शो के होस्ट हैं। लेकिन मार्टिन ब्रुन्डल ने रणवीर को पहचानने से मना कर दिया। इस मौके का वीडियो अब सामने आ गया है। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने अबु धाबी में अपने अतरंगी फैशन का जलवा दिखाया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनका मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बीच, उनकी और शो के होस्ट मार्टिन ब्रुन्डल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मार्टिन ब्रुन्डल, रणवीर सिंह से पूछते हुए दिख रहे हैं कि वह कौन हैं और कहां से आए हैं? वह यह सवाल इसलिए पूछते हैं क्योंकि मार्टिन ब्रुन्डल रणवीर सिंह को नहीं जानते हैं। यह बात रणवीर के फैन्स को हैरान करने के लिए काफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह जब मार्टिन से बातचीत शुरू करते हैं तो वह सबसे पहले शो के होस्ट से उनका हालचाल पूछते हैं। लेकिन मार्टिन समझ नहीं पाते हैं कि रणवीर सिंह कौन हैं। इसी वजह से वह  कैमरे के सामने ही रणवीर से पूछ लेते हैं, 'हू आर यू।' मार्टिन ने कहा कि वह भूल गए हैं कि रणवीर कौन हैं। यह अच्छी बात होगी अगर एक्टर उन्हें अपने बारे में कुछ जानकारी दे दें। इसके बाद रणवीर कहते हैं कि मैं बॉलीवुड एक्टर हैं और मुंबई, भारत से आया हूं। मेरी पहचान एंटरटेनर के रूप में है।

विज्ञापन

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में दिखाई देंगे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन करण जौहर ने किया है और इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, 'सर्कस' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed