फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप डे पर इन फिल्मों के साथ मनाएं दोस्ती का जश्न, मित्रता की बुनियाद होगी और मजबूत

Sun, 06 Aug 2023 11:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 06 Aug 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Friendship Day 2023 watch bollywood best friends based movies 3 idiots dil chahta hai rock on rang de basanti
फ्रेंडशिप डे - फोटो : अमर उजाला

इंसान अपनी जिंदगी में काफी रिश्ते निभाता है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक उसकी जिंदगी में कई तरह के रिश्ते आते हैं। इनमें सबसे खास रिश्ता जो होता है वो दोस्ती का रिश्ता है। दोस्ती के रिश्ते में दो इंसान एक दूसरे को समझते हैं। दोस्ती किसी से भी हो सकती है, इसमें अमीर, गरीब, उम्र, जाति कोई मायने नहीं रखते। दोस्ती वह अनमोल रिश्ता है जो हमारी खुशियों से लेकर संघर्षों तक में साथ रहता है। 6 अगस्त यानी आज फ्रेंडशिप डे है, यह दिन मित्रता को समर्पित है। इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने दोस्ती के महत्व को समझाया। इन फिल्मों को देखकर आपको अपने फ्रेंड की याद जरूर आएगी।

Friendship Day 2023 watch bollywood best friends based movies 3 idiots dil chahta hai rock on rang de basanti
थ्री इडियट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थ्री इडियट्स
साल 2009 में आई फिल्म थ्री इडियट्स सुपरहिट फिल्म थी जो तीन दोस्तों की अलग-अलग कहानियों पर आधारित थी। फिल्म में बहुत सारी सीख भी देखने को मिलती है और दोस्तों के हर तरह के एंगल फिल्माए गए हैं। फिल्म में अभिनेता आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी इन तीनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था।

Friendship Day 2023 watch bollywood best friends based movies 3 idiots dil chahta hai rock on rang de basanti
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया

छिछोरे
नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में दोस्तों की कितनी कैटेगरी होती है वो दिखाया गया है और हर कैटेगरी का जीवन में खास महत्व होता है यह भी देखने को मिला। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा मुख्य किरदार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2023 watch bollywood best friends based movies 3 idiots dil chahta hai rock on rang de basanti
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
साल 2011 में आई फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जोया अख्तर के निर्देशन में बनी बेहतरीन फिल्म है। फिल्म में कुछ दोस्त होते हैं जो कई सालों के बाद एक टूर पर मिलते हैं और उसके बाद उनकी मस्ती शुरू होती है। बीच में कई पड़ाव आते हैं जो आपको इमोशनल भी कर सकते हैं। रितिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की फिल्म जिंदगी जीना सिखाती है।

विज्ञापन
Friendship Day 2023 watch bollywood best friends based movies 3 idiots dil chahta hai rock on rang de basanti
रंग दे बसंती - फोटो : Social Media

रंग दे बसंती
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म रंग दे बसंती दोस्ती पर आधारित सबसे खास फिल्मों में एक है। आमिर खान, कुनाल कपूर, सिद्धार्थ, सोहा अली खान, सरमन जोशी और आर माधवन स्टारर इस फिल्म में दिखाया गया है कि अगर दोस्ती एक बार कर ली तो उसे आखरी सांस तक निभाने का हौसला कैसे आता है। फिल्म देखकर आप एक बार जरूर इमोशनल हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed